{"_id":"59e593ad4f1c1b8d698b6341","slug":"anil-kumble-turned-47-on-today-was-a-great-leg-spinner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: अनिल कुंबले 47 साल के हुए, ये हैं करियर से जुड़ी 5 बड़ी यादें ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशल: अनिल कुंबले 47 साल के हुए, ये हैं करियर से जुड़ी 5 बड़ी यादें
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
अनिल कुुंबले
- फोटो : The indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व महानतम लेग स्पिनर अनिल कुंबले मंगलवार 17 अक्टूबर को 47 साल के हो गए। कुंबले कभी हार नहीं मानने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने टेस्ट में 619 तथा वन डे 337 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से यह टेस्ट और वन डे में रिकॉर्ड है। देश के सबसे महान और रिकॉर्डधारी गेंदबाज कुंबले के करियर से जुड़ी बड़ी यादें हम इस स्लाइड में शेयर कर रहे हैं।
1993 में हीरो कप में 12 रन देकर 6 विकेट लिए
हीरो कप 1993
- फोटो : the telegraph
हीरो कप के फाइनल में कोलकाता के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवर में महज 12 रन देकर 6 विकेट झटक टीम इंडिया को जीत दिलाई। 21 साल तक यह किसी एक मैच में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड रहा। 2014 में स्टुअर्ट बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट लेते हुए यह रिकॉर्ड तोड़ा।
2002 में जबड़ा टूट जाने के बाद भी खेले
कुंबले
वेस्टइंडीज दौरे पर एंटीगुआ टेस्ट के दौरान बाउंसर से जबड़ा टूट जाने के बावजूद टीम की जरूरत को देखते हुए अनिल कुंबले ने अगले दिन चेहरे पर पट्टी बांधकर बल्लेबाजी की और 14 ओवर की गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के सबसे मजबूत बैट्समैन ब्रायन लारा का विकेट हासिल किया। उनके करियर का यह एक यादगार पल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पारी में पाक के 10 विकेट झटके
कुंबले
- फोटो : oneindia
दाएं हाथ के लेग स्पिनर अनिल कुंबले अंतिम क्षणों तक हार नहीं मानते थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 7 फरवरी 1999 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में जो कमाल किया था वह काफी लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कुंबले ने दिल्ली के दूसरे टेस्ट में पाक की दूसरी पारी में उसके सभी 10 बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया था। कुंबले ने देश को कई यादगार जीत दिलाई थी लेकिन इस तरह के हैरतअंगेज प्रदर्शन से पाक को जो पटखनी मिली उसका जिक्र हमेशा किया जाएगा। पूरी पारी में कुंबले ने 26.3 ओवर में 9 मेडन के साथ 74 रन देते हुए 10 विकेट लिए। मैच में हालांकि वह 14 विकेट लिए।
विज्ञापन
दिल्ली में तो कुंबले ने कर दिया था कमाल
कुंबले
अनिल कुंबले जब 9 विकेट हासिल कर चुके थे तो टीम इंडिया का हर सदस्य चाह रहा था कि अंतिम विकेट भी कुंबले को ही मिले और इतिहास बन जाए। श्रीनाथ इस दौरान विकेट से बाहर गेंदबाजी कर रहे थे ताकि कुंबले को यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल हो सके। वहीं पाक बल्लेबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस की अंतिम जोड़ी मैदान में थी। इस बीच वकार वसीम से कहते सुने गए कि रन आउट हो जाते हैं तो यह परफेक्ट 10 का रिकॉर्ड नहीं बनेगा।