फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
64/1 (5 ov)
Ishan Kishan 1(1)*
Sanju Samson 42 (18)
WI elected to bowl

B'day Spcl: आज भी याद आता है वो सिर पर पट्टी बांधकर खेलना और विरोधियों को धूल चटाना

Wed, 17 Oct 2018 09:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
anil kumble birthday special intersting facts about team indias leg spinner
अनिल कुंबले

टीम इंडिया के पूर्व महानतम लेग स्पिनर अनिल कुंबले बुधवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुंबले को उन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है, जो कभी हार नहीं मानते। उनका करियर इसे अच्छे से बयां भी करता हैं। जंबो के नाम से मशहूर कुंबले ने टेस्ट में 619 तथा वन-डे में 337 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से यह टेस्ट और वन-डे में रिकॉर्ड है। देश के सबसे महान और रिकॉर्डधारी गेंदबाज कुंबले के करियर से जुड़ी बड़ी यादें हम आपको बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
anil kumble birthday special intersting facts about team indias leg spinner
अनिल कुंबले

17 अक्टूबर 1970 को जन्में कुंबले का बेहतरीन प्रदर्शन हीरो कप के फाइनल में देखने को मिला था जब उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवर में महज 12 रन देकर 6 विकेट झटक टीम इंडिया को जीत दिलाई। 21 साल तक यह किसी एक मैच में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड रहा। 2014 में स्टुअर्ट बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट लेते हुए यह रिकॉर्ड तोड़ा। 

anil kumble birthday special intersting facts about team indias leg spinner
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI

वेस्टइंडीज दौरे पर एंटीगुआ टेस्ट के दौरान बाउंसर से जबड़ा टूट जाने के बावजूद टीम की जरूरत को देखते हुए अनिल कुंबले ने अगले दिन चेहरे पर पट्टी बांधकर बल्लेबाजी की और फिर 14 ओवर की गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का विकेट हासिल किया। उनके करियर का यह एक यादगार पल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kumble birthday special intersting facts about team indias leg spinner
अनिल कुंबले

कुंबले अंतिम क्षणों तक हार नहीं मानते थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 7 फरवरी 1999 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में जो कमाल किया था वह काफी लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कुंबले ने दिल्ली के दूसरे टेस्ट में पाक की दूसरी पारी में उसके सभी 10 बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया था। पूरी पारी में कुंबले ने 26.3 ओवर में 9 मेडन के साथ 74 रन देते हुए 10 विकेट लिए। मैच में हालांकि उन्होंने कुल 14 विकेट लिए। 

विज्ञापन
anil kumble birthday special intersting facts about team indias leg spinner
अनिल कुंबले

अनिल कुंबले जब 9 विकेट हासिल कर चुके थे तो टीम इंडिया का हर सदस्य चाह रहा था कि अंतिम विकेट भी कुंबले को ही मिले और इतिहास बन जाए। श्रीनाथ इस दौरान विकेट से बाहर गेंदबाजी कर रहे थे ताकि कुंबले को यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल हो सके। वहीं पाक बल्लेबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस की अंतिम जोड़ी क्रीज पर जमी हुई थी। इस बीच वकार वसीम से कहते सुने गए कि रन आउट हो जाते हैं तो यह परफेक्ट 10 का रिकॉर्ड नहीं बनेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed