इंडियन टी-20 लीग में शनिवार को मुंबई की तरफ से डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने इतिहास रच दिया। उन्होंने राजस्थान की तरफ से पहले सीजन में खेलने वाले पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा। अल्जारी ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए। अल्जारी जोसेफ वो गेंदबाज है जिन्होंने अपनी मां की मौत का दर्द भुलाकर अगले ही दिन मैदान पर वापसी की थी।
जोसेफ अल्जारी: मां की मौत के अगले ही दिन देश की खातिर अंग्रेजों से भिड़ गया था यह धाकड़ गेंदबाज
टीम में एडम मिल्न की जगह आने वाले अल्जारी जोसेफ क्रिकेट को लेकर बहुत जुनूनी हैं। इसका नमूना फरवरी में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान देखने को मिला था, जब अल्जारी ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना गम भुलाकर बड़ी मिसाल कायम की थी।
दरअसल अल्जारी जोसफ की मां शेरॉन का एक दिन पहले ही निधन हुआ था। अपनी मां के देहांत के सदमे से अभी अल्जारी बाहर भी नहीं आए थे कि टीम को एक तेज गेंदबाज की जरूरत थी और इसके लिए उन्होंने अल्जारी जोसेफ को बुलावा भेजा।
तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अल्जारी विंडीज टीम के साथ मौजूद थे। जोसेफ ने खेलना जारी रखा और 12 रन देकर दो विकेट लिए। लौटने के बाद उन्होंने जो रूट और सलामी बल्लेबाज जो डेनली के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
अल्जारी जोसफ ने इस मैच में 43 रन देकर चार विकेट चटकाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर मिली दस विकेट की जीत को अल्जारी जोसफ और उनके परिवार को समर्पित की थी। उनकी यह कहानी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से मिलती-जुलती है। 13 साल पहले ठीक ऐसा ही वाक्या विराट कोहली के साथ भी हुआ था।
#WIvENG Ian Bishop offers his condolences to Antiguan fast bowler, Alzarri Joseph, on the passing of his Mom, Sharon Joseph. 🙏 pic.twitter.com/39pTqOlfK4
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।