फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PSL से लौटे क्रिकेटर को बताया गया था कोरोना से संक्रमित, खिलाड़ी ने पाकिस्तानी पत्रकार को लताड़ा

Tue, 17 Mar 2020 05:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Mar 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Alex Hales Is Not Infected With Coronavirus slams pakistani journalist ask to not spread fake news
एलेक्स हेल्स - फोटो : ट्विटर

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने मीडिया को उनके खिलाफ अफवाह फैलाने के लिए फटकार लगाई है। कोरोना की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग बीच में ही छोड़कर इंग्लैंड वापस लौटे हेल्स के बारे में एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने रमीज राजा के हवाले से यह दावा किया था कि उनके अंदर कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।

Alex Hales Is Not Infected With Coronavirus slams pakistani journalist ask to not spread fake news
एलेक्स हेल्स - फोटो : twitter

कुछ मीडिया चैनल ने तो हेल्स को कोरोना की जांच में पॉजिटिव तक बता दिया था लेकिन मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इस बात का खंडन किया और साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए भी कहा। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर के ट्वीट पर कराची किंग्स के इस खिलाड़ी ने कमेंट कर कहा, 'अफवाह फैलाना बंद करो, खतरनाक व्यवहार'।

 
 
Alex Hales Is Not Infected With Coronavirus slams pakistani journalist ask to not spread fake news
एलेक्स हेल्स - फोटो : getty

हेल्स ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने स्वास्थ को लेकर एक पोस्ट भी साझा की। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट की दुनिया और सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही अफवाहों को देखते हुए मैंने सोचा कि मुझे अपनी स्थिति की पूरी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'बाकी विदेशी खिलाड़ियों की तरह ही मैं भी कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शनिवार को घर आ गया था और पूरी तरह से स्वस्थ हूं और मुझमे किसी भी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं। हेल्स ने हालांकि यह जरुर बताया कि उन्हें हल्का बुखार और खांसी थी, जिसके लिए उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया है, उन्होंने सावधानी बरतते हुए खुद को पृथक भी कर रखा है।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alex Hales Is Not Infected With Coronavirus slams pakistani journalist ask to not spread fake news
पीएसएल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पाकिस्तान की टी-20 लीग 'पीएसएल' के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों को कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया है। वहीं लीग के टलने से पहले ही एलेक्स हेल्स समेत कुल नौ इंग्लिश खिलाड़ियों ने पाकिस्तान छोड़ दिया था और इंग्लैंड वापस चले गए थे।

 

 

विज्ञापन
Alex Hales Is Not Infected With Coronavirus slams pakistani journalist ask to not spread fake news
खेलों पर कोरोना वायरस का प्रभाव - फोटो : ट्विटर

फिलहाल चीन की इस महामारी ने दुनियाभर में भारी नुकसान पहुंचाया है। इसकी वजह से अब तक 7000 से अधिक लोगों की मौत हुई है तो वहीं 180000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। खेल जगत में भी सोमवार को एक स्पेनिश फुटबॉल क्लब के युवा कोच की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed