इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेलते हुए इतिहास रच दिया। सोमवार को ओवल में सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट के दौरान कुक ने दूसरी पारी में 147 रन जड़ते हुए विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान अपने नाम किए। बता दें कि कुक ने पहली पारी में 71 रन बनाए थे।
विदाई टेस्ट में कुक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एतिहासिक शतक के साथ फैंस को रुला गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज
LOOK WHAT IT MEANS TO THEM! 🙌💯👨🍳
भारत के खिलाफ लगाए इस शतक के साथ ही कुक ने अपने ताज में एक और नगीना शामिल किया। टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वे 5वें क्रम पर पहुंच चुके हैं। कुमार संगाकारा (12400 रन) को पछाड़ कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
टेस्ट में सर्वाधिक रन का स्कोर सचिन तेंदुलकर (15921 रन) के नाम हैं। मगर कुक दुनिया में सर्वाधिक टेस्ट रन (12472 रन) बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
Scorecard/Clips: https://t.co/lhJg8BsQZh#ThankYouChef #EngvInd pic.twitter.com/bQusQnTq7Z
भारत के खिलाफ अद्भुत रिकॉर्ड
The moment Alastair Cook reached his 33rd Test century in his last innings! 🙌
इसे भी एक संयोग ही माना जाएगा कि कुक ने अपने करियर का पहला शतक (104 रन) भारत के खिलाफ 2006 नागपुर में बनाया था। अब आखिरी शतक भी हिंदुस्तानी टीम के खिलाफ जड़ा। वह एक ही टीम के खिलाफ अपने करियर का पहला और आखिरी शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।
इसे भी संयोग ही माना जाए कि तीनों बार यह शतक लंदन के केनिंगनटन ओवल मैदान पर ही बने हैं।
Scorecard/Videos: https://t.co/6erwzLEIKR#ThankYouChef 👨🍳 #EngvInd pic.twitter.com/qnobBrQdoA
पहले और आखिरी टेस्ट में शतक
अपने पहले और आखिरी दोनों टेस्ट में शतक लगाने वाले आखिरी बल्लेबाज भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। अजहर ने अपने करियर की पहली सेंचुरी इंग्लैंड (110) के खिलाफ कोलकाता में 1984 में लगाई थी और सन 2000 में बेंगलुरु में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी।
अजहर ने भारत के लिए कुल 99 टेस्ट मैच खेले और 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में कुल 22 सेंचुरी लगाईं। अन्य तीनों बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, विलियम पोंसफर्ड और रेगिनल्ड डफ शामिल हैं।
तीसरी पारी में सर्वाधिक शतक
अपने करियर का 32वां शतक लगाते हुए कुक ने वह कारनामा कर दिखाया जो आजतक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका। यह उनके बल्ले में टेस्ट की तीसरी पारी में निकला 13वां शतक था।
जो टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है। उनके पीछे 12 शतकों के साथ पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा हैं।