स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज में टीम इंडिया की मिडिल ऑर्डर की समस्या उभरकर सामने आई। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी20 अंतरराष्ट्रीय और वन-डे सीरीज दोनों में शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या चौथे क्रम का बल्लेबाज है। इस क्रम पर कई बल्लेबाजों को आजमाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावित करने में सफल नहीं हुआ।
2 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ipl
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे इस क्रम पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं ताकि वह 2019 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा बन सके। 30 वर्षीय रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सिक्का जमाया है, लेकिन सीमित ओवर के प्रारूप में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय चौथे क्रम का बल्लेबाज है। अब आईपीएल शुरू होने में है और रहाणे ने कहा कि अगर वो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें अपने आप ही विश्व कप टीम में जगह मिल जाएगी।
3 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : BCCI
रहाणे ने टीम इंडिया के लिए 90 वन-डे खेले, जिसमें 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए। इसमें तीन शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। वन-डे में रहाणे ने ओपनर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दोनों की भूमिका निभाई है। अनुभवी बल्लेबाज को यही चीजें विश्व कप के लिए उपयुक्त विकल्प बनाती हैं, लेकिन उन्हें उस तरह आजमाया नहीं गया कि वह मध्यक्रम की समस्या का हल बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajinkya rahane
मुंबई के बल्लेबाज ने कहा कि उनका पूरा ध्यान आगामी आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन पर टिका है और वो विश्व कप के बारे में बिलकुल नहीं सोच रहे हैं। रहाणे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'विश्व कप नजदीक है, लेकिन इसमें जगह पाने के लिए मेरे खेलने के तरीके में बदलाव नहीं होगा। आप अंत में क्रिकेट खेलते हैं, फिर चाहे वो आईपीएल हो या कोई अन्य टूर्नामेंट। आपको अपनी टीम के लिए अच्छा खेलना होता है और रन बनाने होते हैं। फिलहाल मेरी सोच राजस्थान रॉयल्स को सफलता दिलाना है। अगर मैं आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो विश्व कप में अपने आप ही जगह मिलेगी।'
विज्ञापन
5 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : indian express
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अपने आप को अभिव्यक्त करना जरूरी है और किसी प्रकार का दबाव लेने की जरूरत नहीं है। अभी पूरा ध्यान आईपीएल पर है। हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल का प्रदर्शन विश्व कप का टिकट नहीं दिलाएगा। अब यह देखना होगा कि क्या वाकई रहाणे को आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर फायदा मिलेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।