{"_id":"5b1783d44f1c1b64068b4bd6","slug":"ajinkya-rahane-celebrates-his-30th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy B'day: राहुल द्रविड़ की तरह टेस्ट में बेस्ट हैं रहाणे, साथी बुलाते हैं टीम इंडिया का 'गांधी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Happy B'day: राहुल द्रविड़ की तरह टेस्ट में बेस्ट हैं रहाणे, साथी बुलाते हैं टीम इंडिया का 'गांधी'
Wed, 06 Jun 2018 03:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
अजिंक्य रहाणे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे आज 30 साल के हो गए हैं। महाराष्ट्र के अहमद नगर में जन्मे रहाणे की तुलना उनकी कलात्मक बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया के महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से होती है।
राहुल द्रविड़ से उनकी तुलना किए जाने पर रहाणे काफी खुश भी होते हैं क्योंकि इस दिग्गज पूर्व क्रिकेटर को वह अपना आदर्श भी मानते हैं। आइए रहाण के बर्थडे पर उनसे जुड़ी 10 खास बातों के बारे में जानते हैं।
2 of 10
रहाणे और द्रविड़
अजिंक्य रहाणे न सिर्फ मैदान के अंदर बल्कि बाहर भी राहुल द्रविड़ को कॉपी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनके फुटवर्क से लेकर क्रीज पर कलाइयों का प्रयोग द्रविड़ की याद दिलाता है।
3 of 10
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : PTI
इसके अलावा राहुल द्रविड़ की तरह वह हमेशा शांत स्वभाव के साथ काम लेते हैं। खिलाड़ियों के साथ मैदान पर नोंक-झोंक का जवाब रहाणे अपने बल्ले से देना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : PTI
अपने शुरुआती दिनों में रहाणे डोंबीवली से आजाद मैदान तक क्रिकेट कोचिंग के लिए कंधे पर भारी किट बैग टांग रोजाना 4 घंटे का सफर तय करते थे। कौन जानता था कि एक दिन कंधों पर क्रिकेट किट बैग का भार ढोने वाला यह साधारण सा लड़का टीम इंडिया का नायाब सितारा बनेगा।
विज्ञापन
5 of 10
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
विदेशी पिचों पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो किसी से छिपा नहीं है। वहीं ओवरसीज में रहाणे का बेहतरीन रिकॉर्ड इस बात का गवाह है कि वह किसी भी स्थिति में अपनी टीम को जीत दिलाने का दम रखते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।