बुमराह के बाद अजिंक्य रहाणे ने भी बंधवाई राखी, बहन के लिए लिखा ये खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहाणे ने फोटो शेयर करने का साथ ही कैप्शन में लिखा कि,
आपके भाई-बहनों का प्यार ही जीवन में सबसे बड़ा उपहार है। रक्षाबंधन की सभी को अग्रिम बधाई The love and support of your siblings are some of the best gifts of life. Wishing you all a very happy Raksha Bandhan in a day advance!#RakshaBandhan2019 pic.twitter.com/cH8fDy96EZ
रहाणे से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी बहन जूहिका से राखी बंधवाई। राखी का त्योहार 15 अगस्त को है, लेकिन बुमराह और रहाणे ने इससे पहले ही वेस्टइंडीज रवाना हुए, इसलिए उन्होंने इस त्योहार को दो दिन पहले ही मना लिया। बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें भी पोस्ट की थी।
आपको बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 22 अगस्त से हो रहा है। पहला टेस्ट मैच एंटिगा में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच जमैका के सबीना पार्क में होगा। ये टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।
भारत की टेस्ट टीम- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।