फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: इधर अजिंक्य रहाणे खेल रहे टेस्ट मैच, उधर पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Sat, 05 Oct 2019 03:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 05 Oct 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane becomes father wife Radhika gives birth to a baby girl
अजिंक्य रहाणे पत्नी - फोटो : ट्विटर

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। रहाणे इस समय विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने रहाणे को बधाई दी।

Ajinkya Rahane becomes father wife Radhika gives birth to a baby girl
हरभजन सिंह

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे को बधाई देते हुए यह जानकारी दी। हरभजन ने लिखा कि नए नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है अज्जू। 

Ajinkya Rahane becomes father wife Radhika gives birth to a baby girl
अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर
अजिंक्य रहाणे ने 2014 में अपने बचपन की दोस्त राधिका से शादी की थी। दोनों स्कूल में पहली बार मिले थे और शादी करने से पहले काफी समय तक दोस्त बने रहे। इस साल जुलाई में, दोनों ने गर्भावस्था की खबर का खुलासा किया था। राधिका ने कुछ महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajinkya Rahane becomes father wife Radhika gives birth to a baby girl
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

रहाणे उन भारतीय क्रिकेटरस में शुमार हो गए हैं जो एक बच्ची के पिता हैं। इनमें एमएस धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।अजिंक्य रहाणे वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान रहाणे अपनी फॉर्म में लौट थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed