तीसरा विश्व कप जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के उद्घाटन मैच के जरिए करेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इन सीरीज का मकसद नए खिलाड़ियों को परखना है जिनके नाम चयनकर्ताओं के जेहन में हैं।
WIvIND: विश्व कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरेगा भारत, आज से टी-20 सीरीज का आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के लिए यह दौरा अहम होगा जिनका मकसद अपनी उपयोगिता साबित करना रहेगा। पांडे ने भारत के लिए आखिरी मैच नवंबर 2018 में और अय्यर ने फरवरी 2018 में खेला था। भारत के सामने चुनौती मध्यक्रम की समस्याओं से निजात पाने की भी होगी। पांडे और अय्यर दोनों वेस्ट इंडीज दौरे पर गई भारत 'ए' टीम का हिस्सा थे और अच्छी पारियां खेल चुके हैं।
स्पिन हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज खलील अहमद तथा दीपक चाहर भी टी-20 टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक के भाई राहुल भी टीम में है। रोहित शर्मा और फिट होकर लौटे शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे जबकि चौथे नंबर पर केएल राहुल का उतरना तय है। राहुल ने तीन साल पहले यहां 110 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विश्व कप में पांच शतक समेत सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित उस लय को कायम रखना चाहेंगे। कप्तान कोहली के साथ मतभेदों की खबरों के बीच उनका फोकस क्रिकेट पर रहेगा हालांकि कोहली इन खबरों का खंडन कर चुके है।
इस दौरे से ऋषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वह पहले विकेटकीपर के रूप में यहां आए हैं। दूसरी ओर टी-20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक वेस्ट इंडीज टीम में कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नरेन की वापसी हुई है। क्रिस गेल हालांकि वनडे सीरीज ही खेलेंगे। चोटिल आंद्रे रसेल को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है।
दोनों टीम इस प्रकार है:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी ।
वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, कीमो पाल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेंबल, आंद्रे रसेल, खारी पियरे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.org.AmarUjala.news