{"_id":"5d43dede8ebc3e6ca72d5cb3","slug":"maruti-suzuki-xl6-premium-mpv-sketch-image-out-ahead-of-launch-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti ने दिखाई 6 सीटर वाली सस्ती एमपीवी XL6 की झलक, 21 अगस्त को होगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti ने दिखाई 6 सीटर वाली सस्ती एमपीवी XL6 की झलक, 21 अगस्त को होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
मारुति सुजकी XL6
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी आगामी नई XL6 का पहला स्केच जारी कर किया। इस स्केच को देखकर लग रहा है कि नया मॉडल बेहद स्पोर्टी और प्रीमियम डिज़ाइन में होगा। नई XL6 मेट्रो शहरों में रहने वाले ऐसे लोगों को टारगेट करती है जो लाइफस्टाइल, हाई परफॉरमेंस और ज्यादा फीचर्स वाला वाहन चाहते हैं। इतना ही नहीं XL6 उन ग्राहकों को अपील करने के लिए बाध्य है जो 3-row प्रीमियम वाहन खरीदना चाहते हैं।
स्पोर्टी डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस
2 of 3
मारुति सुजुकी XL6
- फोटो : Amar Ujala
कार के डिजाइन के बारे में बात करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक, विपणन और बिक्री, शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि नई मारुति सुजुकी XL6 एक प्रीमियम MPV होगी जिसे देश भर में नेक्सा शोरूम्स में बेचा जाएगा। नई XL6 में स्पोर्टी डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स का समावेश मिलेगा जो इसे अपने सेगमेंट में एक अलग जगह बनाने में मदद करेगा।
इंजन
3 of 3
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki की नई XL6 में नया 1.5-पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि इस समय सियाज और अर्टिगा में इस्तेमाल होता है। यह इंजन BS-6 नॉर्म्स के अनुरूप होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे डीजल इंजन में नहीं लाएगी। कायास लगाए जा रहे हैं कि नई XL6 सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगी लेकिन बाद में इसे ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी उतारा जायेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।