फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup 2024: बोल्ट के बाद यह भारतीय स्टार बना टी20 विश्व कप का एम्बेसडर, 17 साल पहले लगा चुका छह छक्के

Fri, 26 Apr 2024 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

युवराज अंतरराष्ट्रीय मैचों पर हमेशा नजर रखते हैं और उन्होंने आईसीसी के साथ बैठकर इस साल के आयोजन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि भारत को दूसरी बार प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लिए क्या करने की जरूरत है।

विज्ञापन
After Usain Bolt, Yuvraj Singh also named ambassador of T20 World Cup 2024, hit 6 sixes 17 years ago IPL 2024
उसैन बोल्ट और युवराज सिंह - फोटो : ICC/PTI
टी20 विश्व कप 2024 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आईपीएल 2024 के बाद यह टूर्नामेंट खेला जाना है और इसको लेकर सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। एक मई से पहले सभी टीमों को अपने संभावित 15 खिलाड़ियों का एलान करना है। हालांकि, इस टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी कई बड़े एलान कर रहा है। उसने हाल ही में जमैका के दिग्गज धावक उसैन बोल्ट को टूर्नामेंट का एम्बेसडर बनाया था।


अब क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी एम्बेसडर नियुक्त किया है। युवराज ने 2007 में टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारत को ट्रॉफी जीतने में काफी मदद की थी। उन्होंने 17 साल पहले हुए संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे। इस साल टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में खेला जाना है। 
After Usain Bolt, Yuvraj Singh also named ambassador of T20 World Cup 2024, hit 6 sixes 17 years ago IPL 2024
गौतम गंभीर और युवराज सिंह - फोटो : PTI
युवराज अंतरराष्ट्रीय मैचों पर हमेशा नजर रखते हैं और उन्होंने आईसीसी के साथ बैठकर इस साल के आयोजन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि भारत को दूसरी बार प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लिए क्या करने की जरूरत है। युवराज ने कई विकल्पों के बारे में बात की और यह भी बताया कि भारत की पहली पसंद का विकेटकीपर कौन होना चाहिए। साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर भी चर्चा की।
After Usain Bolt, Yuvraj Singh also named ambassador of T20 World Cup 2024, hit 6 sixes 17 years ago IPL 2024
सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
युवराज ने बताया कौन होगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर
युवराज ने कहा है कि अगर भारत को टूर्नामेंट जीतना है तो दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला चलना होगा।  उन्होंने कहा, 'सूर्यकुमार यादव भारत के अहम खिलाड़ी हैं। क्योंकि वह जिस तरह से खेलते हैं, वह 15 गेंदों में खेल का रंग बदलने की क्षमता हैं। इसके अलावा उनका चुना जाना तय है और प्लेइंग 11 में खेलना भी तय है। भारत के लिए यह टी20 विश्व कप जीतने के लिए सूर्या का चलना एक्स फैक्टर होगा।'

युवी ने कहा, 'मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहा है और मैं टीम में युजवेंद्र चहल जैसा लेग स्पिनर को भी देखना चाहूंगा क्योंकि वह काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, बल्लेबाज होने के नाते मैं कहूंगा कि सूर्यकुमार यादव अहम खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
After Usain Bolt, Yuvraj Singh also named ambassador of T20 World Cup 2024, hit 6 sixes 17 years ago IPL 2024
पंत, सैमसन और कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
विकेटकीपर की बहस में उम्र एक कारक
युवराज इस साल आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस अनुभवी विकेटकीपर को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तभी जगह मिलनी चाहिए जब उनका प्लेइंग-11 में खेलना तय हो। युवराज ने कहा, 'डीके (कार्तिक) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ समस्या यह है कि आखिरी बार (2022) जब उन्हें टी20 विश्व कप के लिए चुना गया था तो उन्हें खेलने को नहीं मिला था।'

उन्होंने कहा, 'अगर डीके आपकी प्लेइंग-11 में नहीं हैं तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें चुनने का कोई मतलब है। ऋषभ पंत और संजू सैमसन, दोनों शानदार फॉर्म में हैं और बेशक वे युवा भी हैं। मैं डीके को टीम में देखना चाहूंगा, लेकिन अगर वह खेलने नहीं जा रहे हैं तो आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जो युवा हो और अंतर पैदा कर सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed