{"_id":"596dda924f1c1bca278b4936","slug":"after-one-decade-umesh-yadav-s-government-job-dream-full-filled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद पूरा हुआ क्रिकेटर का सरकारी नौकरी का सपना ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
10 साल बाद पूरा हुआ क्रिकेटर का सरकारी नौकरी का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक दशक पहले नागपुर के तिलक यादव चाहते थे कि उनका छोटा बेटा उमेश सरकारी नौकरी करे। अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उमेश ने पुलिस कॉन्सटेबल बनने के लिए परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
10 साल बाद पूरा हुआ क्रिकेटर का सरकारी नौकरी का सपना
2 of 5
उमेश यादव
- फोटो : getty
उमेश दुर्भाग्यशाली रहे और पुलिस कॉन्सटेबल बनने का मौका उनके हाथ से निकल गया। लेकिन एक दशक बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज उमेश यादव का सरकारी नौकरी करने का सपना पूरा हो गया है। उन्हें सिपाही से बेहतर सरकारी नौकरी करने का मौका मिला है।
10 साल बाद पूरा हुआ क्रिकेटर का सरकारी नौकरी का सपना
3 of 5
उमेश यादव
- फोटो : instagram
उमेश को भारतीय रिजर्व बैंक के नागपुर कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है। 29 वर्षीय उमेश ने सोमवार को ज्वाइनिंग की सारी औपचारिकताओं को पूरा किया। ज्वाइनिंग के बाद उमेश ने बताया कि इस बारे में आरबीआई के अधिकारियों से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले मई से बात चल रही थी। लेकिन स्पोर्ट्स कोटा के तहत अधिकारियों ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी थी। लेकिन खेल की व्यस्ताओं के कारण उमेश अब तक नौकरी ज्वाइन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल बाद पूरा हुआ क्रिकेटर का सरकारी नौकरी का सपना
4 of 5
उमेश यादव
- फोटो : P
उमेश को सीधे तौर पर सरकारी नौकरी नहीं मिल सकी थी। वह हमेशा से इस जाने माने संस्थान के साथ जुड़ना चाहते थे लेकिन पहले बात नहीं बन सकी। लेकिन इसे लेकर उमेश भी किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं थे। लेकिन अब उन्हें वो मिल गया है जो वो हासिल करना चाहते थे और जिसके काबिल थे।
विज्ञापन
10 साल बाद पूरा हुआ क्रिकेटर का सरकारी नौकरी का सपना
5 of 5
नई पीढ़ी के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों के पास वित्तीय सुरक्षा है। बावजूद इसके वो इससे अच्छी नौकरी की आशा नहीं कर रहे थे। वह हमेशा से एक स्थाई नौकरी करना चाहते थे और अब वह उनके हाथ में है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।