टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे टेस्ट में अपना खाता भी न खोल सके और शून्य पर ही पवेलियन लौट गए। अपनी दूसरी गेंद का सामना कर रहे कोहली ने स्टार्क की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा दिया। इसी के साथ स्पिनरों के लिए मददगार इस पिच पर पेसरों ने अपना दबदबा कायम रखा।
30 महीने और 45 पारियों के बाद विराट कोहली के साथ हुआ कुछ ऐसा
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : Zombio
कोहली 45 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए है। 55 टेस्ट मैचों की 93 पारियों में कोहली चुनिंदा बार ही शून्य पर आउट हुए हैं। डालते हैं एक नजर उन तमाम मौकों पर और जानते हैं कोहली कब-कब बैगर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे:
30 महीने और 45 पारियों के बाद विराट कोहली के साथ हुआ कुछ ऐसा
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
बनाम वेस्टइंडीज (ब्रिजटाउन, 2011)
वेस्टइंडीज के दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए अपने दूसरे ही टेस्ट में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। रवि रामपॉल की गेंद पर कोहली का कैच डैरेन सैमी ने लपका। यह पहला मौका था, जब कोहली टेस्ट में अपना खाता भी न खोल सके। हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा।
30 महीने और 45 पारियों के बाद विराट कोहली के साथ हुआ कुछ ऐसा
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : Cricket Australia
बनाम ऑस्ट्रेलिया (मेलबर्न, 2011)
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई टीम इंडिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 291 का लक्ष्य मिला। चौथी पारी में कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा टिक नहीं पाया। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली बेन हिल्फनहॉस की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। भारत ने 122 रन से यह मैच गंवाया।
30 महीने और 45 पारियों के बाद विराट कोहली के साथ हुआ कुछ ऐसा
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
बनाम इंग्लैंड (लॉर्ड्स, 2014)
साल 2014 का इंग्लैंड दौरा विराट कोहली के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट जीत ने कोहली के शून्य पर आउट होने के दर्द पर मरहम का काम किया होगा। भारत 95 रन से मैच तो जीता, मगर कोहली अपनी दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर लियाम प्लंकेट द्वारा बोल्ड हो गए।