फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थ-डे विशेष: छोटी गेंद से गिली ने किया था कमाल, विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले इकलौते विकेटकीपर

Wed, 14 Nov 2018 08:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
adam gilchrist turns 47 his special knock on world cup 2007
एडम गिलक्रिस्ट

28 अप्रैल 2007। यही वो दिन है जब श्रीलंका की टीम एक आदमी और उसके द्वारा इस्तेमाल की गई छोटी सी स्क्वाश गेंद से विश्व कप का फाइनल हार गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट बुधवार को अपने 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

adam gilchrist turns 47 his special knock on world cup 2007
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN

गिली के नाम से मशहूर इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया और तीनों बार फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर 2007 विश्व कप के फाइनल की पारी याद कर रहे हैं, जहां उन्होंने अनोखे अंदाज में बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था।

adam gilchrist turns 47 his special knock on world cup 2007
एडम गिलक्रिस्ट

रिकी पोंटिंग के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया और उसका सामना श्रीलंका से था, जो दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने को बेताब थी। मगर वह एडम गिलक्रिस्ट से हार गई। गिली ने अपने बाएं ग्लव में स्क्वाश गेंद रखी ताकि वह शॉट जमाए तो ग्रिप अच्छी बन सके। इस अनोखे प्रयोग का फायदा कंगारू बल्लेबाज को मिला और उन्होंने महामुकाबले में केवल 104 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 149 रन की धाकड़ पारी खेली। बता दें कि विश्व कप के फाइनल में शतक लगाने वाले गिली विश्व के इकलौते विकेटकीपर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
adam gilchrist turns 47 his special knock on world cup 2007
एडम गिलक्रिस्ट

गिलक्रिस्ट ने पहली ही गेंद से शानदार टाइमिंग हासिल की और बल्ले के बीचोबीच गेंद का संपर्क बनाकर शॉट जमाए। अगले 129 मिनट में श्रीलंकाई खिलाड़ी गिली द्वारा जमाए शॉट्स पर गेंद पकड़ने के लिए जाते दिखे। इसकी शुरुआत चामिंडा वास द्वारा किए पारी के दूसरे ओवर स हुई, जिसमें गिली ने एक चौका और एक छक्का जमा दिया था। यहां से बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
adam gilchrist turns 47 his special knock on world cup 2007
एडम गिलक्रिस्ट

बता दें कि गिलक्रिस्ट का बल्ला फाइनल से पहले शांत रहा था। मगर जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब उन्होंने 149 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी महानता साबित की। फाइनल में गिली को भाग्य का सहारा भी मिला, जब दिलहारा फर्नांडो ने उनका कैच टपका दिया। इसी ओवर में फिर गिली ने दो चौके और एक छक्का जड़कर श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी गलती का बखूबी एहसास करा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed