फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीविलियर्स की मैदान पर वापसी, वहां दिखाएंगे दम जहां 10 साल से खेलने से डर रहे बल्लेबाज

Tue, 15 Jan 2019 12:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
ab de villiers will play two matches for lahore qalandars in pakistan
AB DE VILLIERS

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स एक बार फिर मैदान संभालते नजर आएंगे। डीविलियर्स ने बताया कि वह इस साल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अपनी टीम लाहौर कलंदर्स की तरफ से दो मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेलने को तैयार हैं।



ab de villiers will play two matches for lahore qalandars in pakistan
ab de villiers

डीविलियर्स को कलंदर्स की टीम ने पिछले साल नवंबर में ड्राफ्ट में खरीदा था, लेकिन उनका करार सिर्फ फ्रेंचाइजी के सात लीग मैचों तक का था जो यूएई में खेले जाने थे। डीविलियर्स ने अब जानाकारी दी है कि वह बाकी के दो मैच जो लाहौर में होने हैं, उनमें भी वह खेलेंगे।

ab de villiers will play two matches for lahore qalandars in pakistan
ab de villiers

ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में डीविलियर्स ने बताया, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं 9 और 10 मार्च को लाहौर कलंदर्स के घरेलू मैचों में उपलब्ध रहूंगा। मैं एक बार फिर गद्दाफी स्टेडियम में खेलने और लाहौर कलंदर्स को खिताब तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ab de villiers will play two matches for lahore qalandars in pakistan
एबी डीविलियर्स - फोटो : File

गौरतलब है कि 2009 में पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से वहां इंटरनेशनल मैच होने बंद हो गए थे। हालांकि इसके बाद भी पाक में कुछ टीमों ने क्रिकेट खेला है, लेकिन कोई बड़ी टीम अभी भी पाकिस्तान नहीं गई है। डिविलियर्स बीते वर्षो में पाकिस्तान में खेलने वाले बड़े नामों में से एक होंगे।

विज्ञापन
ab de villiers will play two matches for lahore qalandars in pakistan
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter

बकौल डीविलियर्स, 'मुझे पता है कि क्रिकेट पाकिस्तान में दूसरा धर्म है। मुझे अभी भी साल 2007 में यहां मिला समर्थन याद है। मुझे लगता है कि मैं पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में रोल अदा कर सकता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed