एबी डीविलियर्स ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2018 के 51वें मैच में एक कैच लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। डीविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक हाथ से एलेक्स हेल्स का दर्शनीय कैच लपका।
इससे बेहतर और कौन सा कैच होगा! एबी डीविलियर्स ने उड़ा दिए होश, देखिए वीडियो
यह वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में हुआ। मोइन अली की लेंथ गेंद पर हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। वहां मौजूद एबी डीविलियर्स हवा में उछले और एक हाथ से शानदार कैच लपका। यह निश्चित है कि इसे कैच ऑफ द सीजन की लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा।
Presenting to you Superman @ABdeVilliers17 #RCBvSRH pic.twitter.com/NYjUWpuwtT
देखिए वीडियो:
इससे पहले एबी डीविलियर्स (69) और मोइन अली (65) व कॉलिन डी ग्रैंडहोम (40) की उम्दा पारियों की बदौलत आरसीबी ने एसआरएच के सामने 219 रन का विशाल लक्ष्य रखा। एसआरएच को रोमांचक मैच में 14 रन से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन बना सकी। डीविलियर्स ने 39 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन ठोके।
वहीं इंग्लिश खिलाड़ी अली ने सिर्फ 34 गेंदों में दो चौके व 6 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। ग्रैंडहोम ने 17 गेंदों में एक चौके व 4 छक्कों की मदद से तेजतर्रार 40 रन बनाकर आरसीबी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
आरसीबी की टीम ने गुरुवार को हैदराबाद को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। आरसीबी की 13 मैचों में यह छठी जीत थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।