फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तानी के इस मामले में एबी डिविलियर्स ने कैप्टन कूल धोनी को भी छोड़ा पीछे!

Thu, 24 Aug 2017 07:03 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Thu, 24 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiars ODI captain with Highest Batting Average
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर 360 के नाम से विख्यात दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वनडे टीम की कप्तानी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। डिविलियर्स ने इससे पहले टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी जिसके बाद फाफ डु प्लेसी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। डिविलियर्स ने बड़े शानदार तरीके से टीम की कप्तानी संभाली और 2015 के विश्वकप के सेमीफाइनल तक टीम को पहुंचाया। उनकी कप्तानी में टीम और खिलाड़ियों का विश्वास चरम पर था कि वो किसी भी टीम को किसी भा परिस्थिति में मात दे सकते हैं। 

कप्तानी के इस मामले में एबी डिविलियर्स ने कैप्टन कूल धोनी को भी छोड़ा पीछे!

AB de Villiars ODI captain with Highest Batting Average
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
एबीडी के बल्ले पर कप्तानी के दबाव का असर बिलकुल भी नहीं पड़ा। वनडे में कप्तानी करते हुए उनका बल्ला ऐसा चला कि उन्होंने रन औसत के मामले में कैप्टन कूल के रूप में विख्यात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी बतौर कप्तान रन औसत के मामले में पीछे छोड़ दिया। डिविलियर्स ने 103 मैच में कप्तानी की। इस दौरान 98 पारियों में 63.95 की औसत से 4796 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 110.5 का रहा। अपनी कप्तानी में 13 शतक और 23 अर्धशतक जड़े। 

कप्तानी के इस मामले में एबी डिविलियर्स ने कैप्टन कूल धोनी को भी छोड़ा पीछे!

AB de Villiars ODI captain with Highest Batting Average
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
जिन खिलाड़ियों ने 50 या उससे ज्यादा वनडे मैचों में टीम की कमान संभाली उनमें डिविलियर्स सबसे आगे हैं। डिविलियर्स का कप्तान के रूप में बल्लेबाजी औसत 63.95 का है। वहीं दूसरे पायदान पर काबिज धोनी का औसत 53. 93 का है। इस मामले में तीसके नंबर पर काबिज इयान मॉर्गन का औसत 46.68 का है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि डिविलियर्स के बल्ले को कप्तानी रास आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानी के इस मामले में एबी डिविलियर्स ने कैप्टन कूल धोनी को भी छोड़ा पीछे!

AB de Villiars ODI captain with Highest Batting Average
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
बतौर कप्तान शतक बनाने के मामले में भी डिविलियर्स केवल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग से पीछे हैं। पॉन्टिंग ने बतौर वनडे कप्तान 22 शतक जड़े थे वहीं एबी़डी 13 शतक बना पाए। इस मामले में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। गांगुली ने वनडे कप्तान के रूप में 11 शतक जड़े थे। 
विज्ञापन

कप्तानी के इस मामले में एबी डिविलियर्स ने कैप्टन कूल धोनी को भी छोड़ा पीछे!

AB de Villiars ODI captain with Highest Batting Average
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
डिविलियर्स ने 103 मैंचों में अफ्रीकी टीम की कमान संभाली जिसमें से 59 में उन्हें जीत और 39 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई हुआ और 4 का कोई परिणाम नहीं निकल सका। उनका जीत प्रतिशत 60.10 रहा। उन्हें साल 2012 में टीम की कमान सौंपी गई थी। वह सौ से ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के 17वें खिलाड़ी हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed