कटक वनडे में भारत ने इंग्लैंड 15 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। 2-0 की अजेय बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया को मैच में कड़ी चुनौती मिली, मगर भारत एक इकाई के तौर पर खेली और अपना नियंत्रण बनाए रखा। जानिए इस मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट:
कटक वनडे में ये थे भारत की जीत के 5 बड़े टर्निंग प्वाइंट
युवराज की पारी
इस मैच में युवराज ने शुरु से ही इंग्लैंड पर दवाब बनाए रखा। युवी ने मैच में 150 रन तो बनाए ही, मगर वो शुरू से चौकों की लड़ी लगाने लगे। युवी ने 127 गेंदों की पारी में 21 चौके लगाए, जिसकी वजह से भारत का रन रेट गिरा नहीं और बीच के ओवर में काफी रन बने।
कटक वनडे में ये थे भारत की जीत के 5 बड़े टर्निंग प्वाइंट
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
धोनी के छक्के
इस मैच में धोनी ने भी शतक बनाया। दुनिया के टॉप फिनिशरों में शुमार धोनी ने अंतिम ओवरों में जमकर रन कूटे, जिसके चलते टीम इंडिया ने अंतिम 10 ओवरों में 120 रन बनाए। धोनी ने अपनी पारी में 6 छक्के जड़े और वो वनडे 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने।
कटक वनडे में ये थे भारत की जीत के 5 बड़े टर्निंग प्वाइंट
अश्विन के विकेट
अश्विन ने गेंदबाजों के लिए कब्र माने जाने वाले बाराबाती स्टेडियम में 10 ओवर में 3 विकेट लिए और सिर्फ 55 रन दिए। अश्विन के विकेट का महत्व इसलिए ज्यादा है, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड को नियमित अंतराल झटके दिए और रन रेट को कम नहीं होने दिया।
कटक वनडे में ये थे भारत की जीत के 5 बड़े टर्निंग प्वाइंट
बुमराह का रनआउट
जहां डेथ ओवरों में दबाव में गेंदबाजी करना ही अंगारों पर चलने के बराबर होता है, वहीं बुमराह ने इस दौरान खुद का पानी की तरह शांत रखा और मौका मिलते ही इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन को रनआउट कर दिया। मॉर्गन को रिव्यू में धर्मसेना ने बुमराह की ही गेंद पर जीवनदान दिया था।