कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (75 रन) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें मुकाबले में राजस्थान को 8 रन से हराकर इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान की इस सीजन में लगातार यह तीसरी हार है।
2 of 7
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आइए जानते हैं कौन हैं चेन्नई की इस जीत के असली हीरो:
चेन्नई की इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे। धोनी ने 46 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 75 रन की उम्दा पारी खेली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान एमएस धोनी को मैन ऑफ मैच चुना गया।
चेन्नई के धांसू ऑलराउंडर ड्वेन ब्रोवो ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। ब्रावो जहां 16 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। वहीं, चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट भी चटकाए। आखिरी ओवर में भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी कर चेन्नई को जीत दिलाई।
दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद चेन्नई को फिर से मैच में लाने का काम किया सुरेश रैना ने। रैना ने संभलकर खेलते हुए 32 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन की सहयोगभरी पारी खेली।