भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 महिला वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेगी। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला टीम का कंगारूओं के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन इस बार टीम के हौसले बुलंद हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। टूर्नामेंट की शुरुआत में ओपनर स्मृति मंधाना के बल्ले ने रन उगले तो बाद में पूनम राउत और दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला।
इन 5 क्रिकेटरों के बूते टीम इंडिया दे पाएगी 6 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिताली राज हमेशा की तरह निरंतर प्रदर्शन करती रही और गेंदबाजी में एकता बिष्ट व राजेश्वरी गायकवाड़ ने चमकीला प्रदर्शन किया। मौजूदा टीम विश्वास से भरी है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए ये उम्मीद जागी है कि भारतीय महिला टीम मेग लेनिंग के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में प्रवेश करेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत है और उससे पार पाने के लिए भारत की इन पांच खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा। आईये जानते हैं कि वो 5 खिलाड़ी कौन है, जिनके प्रदर्शन की मदद से भारतीय महिला टीम 23 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड का सामना कर सकती है।
पूनम राउत - पूनम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच में दमदार शतक जमाया था। उन्होंने 106 रन की पारी खेली थी। हालांकि, इस मैच में पूनम के शतक के बावजूद भारतीय टीम को 8 विकेट की करारी शिकस्त झेलना पड़ी थी। मगर सेमीफाइनल में कप्तान मिताली को अपनी इस ओपनर से करिश्माई प्रदर्शन की आस होगी। 27 साल की पूनम ने मौजूदा टूर्नामेंट में 7 मैचों में 281 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज भी चाहेंगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करे और इस मर्तबा अपनी टीम को जीत दिलाएं।
दीप्ति शर्मा - इस महिला क्रिकेटर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर की शानदार भूमिका अदा की है। दीप्ति ने गेंद और बल्ले दोनों से समय-समय पर प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई है। दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई थी। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। दीप्ति से एक बार फिर टीम को ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बाएं हाथ की महिला बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैच में 117 रन बनाए। उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन के जाल में 10 बल्लेबाजों को उलझाया।
मिताली राज - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने टूर्नामेंट में मिसाल बनते हुए प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में मिताली ने वर्ल्ड कप में दूसरा शतक लगाते हुए टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। उनके बल्ले की धाक का विरोधी गेंदबाजों पर असर साफ देखने को मिलता है। 34 साल की मिताली ने मौजूदा टूर्नामेंट में 7 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 356 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया था। याद हो कि मिताली विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बनी थी। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए 6,000 रन का आंकड़ा पार किया।