टीम इंडिया से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आ रही है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज के बाद वन-डे सीरीज खेली जाएगी। आइए इसी कड़ी में जान लेते हैं कि इस दौरे पर किन दिग्गज खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
INDvAUS: इन 10 योद्धाओं के बीच दिखेगी सबसे बड़ी जंग, जब होगा रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहली-रिचर्डसन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बेशक दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उनके खिलाफ पूरी प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरेंगे। कोहली के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन होंगे। रिचर्डसन ने अब तक अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। टीम इंडिया की रन मशीन पर ब्रेक लगाने का दारोमदार 22 साल के इस जोशीले गेंदबाज के ऊपर होगा।
शिखर-बेहरेनडॉर्फ
टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कमर तोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। पिछले साल टी-20 में धवन ने 40.59 की औसत और 147.44 के स्ट्राइक रेट के साथ 690 रन बनाए थे। इस दौरे पर धवन की टक्कर तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ से हो सकती है।
धवन-जाम्पा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार वापसी की है। लेकिन इस बार उनका सामना कंगारुओं की मुश्किल चुनौती से है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के मुख्य स्तम्भ हार्दिक पांड्या के बल्ले को खामोश रखने के लिए एडम जाम्पा का इस्तेमाल होगा। पांड्या की हर चाल पर लेग स्पिनर की नजर होगी।
चहल-मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के धांसू ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी बड़े से बड़े सूरमाओं की पसीने छुड़ा सकती है। लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ इस तूफान को रोकने का दारोमदार स्पिनर युजवेंदर चहल पर होगा। वैसे भी चहल टी-20 में अपने 50 विकेट पूरे करने से अब सिर्फ पांच विकेट दूर हैं।