फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने बतौर कप्तान पहले ही मैच में मचाया था तहलका, दो भारतीय भी हैं शामिल

Sun, 14 Apr 2019 04:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Apr 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
5 Player who performed brilliantly in their debut as a captain in ipl
पोलार्ड - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट और उसमें भी इंडियन टी-20 लीग अनिश्चिताओं का खेल है। यहां किसी को मालूम नहीं होता है कि कब क्या होगा। यहां रिकॉर्ड बनना और टूटना आम बात है। यहां किस दिन कौन सा खिलाड़ी चल जाए और छा जाए ये कोई नहीं जानता। आज हम ऐसे ही एक रिकॉर्ड की चर्चा करेंगे।



आईए जानते हैं उस रिकॉर्ड और खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में धमाकेदार पारी खेली। 


 
5 Player who performed brilliantly in their debut as a captain in ipl
श्रेयस अय्यर - फोटो : ipl
श्रेयस अय्यर, (93* रन) 

रिकॉर्ड की इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं भारत के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर। श्रेयस को 25 अप्रैल 2018 को दिल्ली का कप्तान बनाया गया था। फिर दो दिन बाद 27 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ श्रेयस ने कप्तानी की।  उस डेब्यू कप्तानी पारी में श्रेयस अय्यर ने मात्र 40 गेंदों में 93 रनों की नाबाद पारी खेली। श्रेयस ने इस दौरान 3 चौके और 10 छक्के लगाए। 


 
5 Player who performed brilliantly in their debut as a captain in ipl
POLLARD
किरोन पोलार्ड, (83 रन) 

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्थित हैं किरोन पोलार्ड। 10 अप्रैल 2019 को पंजाब के खिलाफ रोहित के चोटिल होने की वजह से पोलार्ड को मुंबई का कप्तान बनाया गया।  पोलार्ड ने मुंबई के लिए पहली बार इंडियन टी-20 लीग में कप्तानी की थी। इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 198 रन का लक्ष्य दिया था। पोलार्ड चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 31 गेंदो में 3 चौके और 10 छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेली डाली। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Player who performed brilliantly in their debut as a captain in ipl
फिंच - फोटो : social media
आरोन फिंच, (64 रन)

तीसरे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच, जिन्हें 21 अप्रैल 2013 को पंजाब के खिलाफ मैच में कप्तान बनाया गया था। फिंच को माइकल क्लार्क की जगह जिम्मेदारी दी गई थी। फिंच ने पहली बार पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए कप्तानी की थी। बतौर कप्तान फिंच ने 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। 


 
विज्ञापन
5 Player who performed brilliantly in their debut as a captain in ipl
मुरली विजय - फोटो : social media
मुरली विजय, (55 रन) 

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर मुरली विजय का नाम आता है। विजय को मिलर की जगह कप्तानी दी गई थी। साल 2016 में 1 मई को हुए मुकाबले में विजय ने गुजरात लायंस के खिलाफ कप्तानी की। इस मैच में विजय ने बतौर कप्तान 6 चौके की मदद से 41 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed