फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ चौथे वन-डे में ये हैं टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो

Fri, 01 Sep 2017 09:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
5 heroes of team indias triumph in fourth odi against sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : twitter

टीम इंडिया ने गुरुवार को कोलंबो में श्रीलंका को 168 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 5 विकेट पर 375 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 207 रन पर ढेर हो गई। सीरीज का पांचवा व अंतिम मैच रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की और विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े। वहीं मेजबान टीम पूरे दौरे के समान गुरुवार को भी संघर्ष करती नजर आई। बहरहाल, हम आपको टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले 5 हीरो के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके प्रदर्शन से ही टीम चौथे वन-डे में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में मात देने में कामयाब रही।

विराट कोहली

5 heroes of team indias triumph in fourth odi against sri lanka
विराट कोहली - फोटो : icc

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (131 रन) ने चौथे वन-डे में अपने करियर का 29वां शतक ठोंका। वो विश्व में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचे। कोहली ने श्रीलंका के सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा जबकि अब वो इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। विराट ने चौथे वन-डे में शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाते हुए सिर्फ 96 गेंदों में 17 चौको और 2 छक्को की मदद से 131 रन बनाए। वैसे कोहली श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा के 300वें शिकार बनकर पवेलियन लौटे। हालांकि, कोहली के शतक से भारत को विशाल स्कोर बनाने का प्लेटफॉर्म मिला। कप्तान कोहली चौथे वन-डे में जीत के असली नायक रहे।

रोहित शर्मा

5 heroes of team indias triumph in fourth odi against sri lanka
रोहित शर्मा - फोटो : icc

रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई धरती पर वन-डे में अपने खराब फॉर्म की भरपाई शानदार अंदाज में की। दूसरे वन-डे से पहले रोहित का श्रीलंका में रिकॉर्ड अच्छा नहीं था। दूसरे वन-डे से रोहित ने लय पकड़ी और 54, 124* और गुरुवार को 104 रन की पारी खेली। यह रोहित के करियर का 13वां वन-डे शतक रहा। उन्होंने सिर्फ 88 गेंदों में 11 चौको व तीन छक्को की मदद से सैकड़ा पूरा किया। रोहित ने दूसरे विकेट के लिए विराट के साथ 219 रन की साझेदारी की, जिसकी मदद से टीम इंडिया विशाल स्कोर खड़ा कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष पांडे

5 heroes of team indias triumph in fourth odi against sri lanka
मनीष पांडे - फोटो : PTI

मौके का फायदा कैसे उठाना है कोई मनीष पांडे से सीखे। विराट ने चौथे वन-डे में पांडे को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया और उन्होंने इसका बखूबी इस्तेमाल करते हुए अर्धशतक जमा दिया। पांडे ने 42 गेंदों में 4 चौको की मदद से अपने करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने धोनी के साथ छठे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पांडे ने पिंच हिटर की भूमिका अच्छे से निभाई।

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

5 heroes of team indias triumph in fourth odi against sri lanka
एमएस धोनी - फोटो : icc

एमएस धोनी के लिए यह मैच हर हाल में स्पेशल था। वो 300वन-डे खेलने वाले टीम इंडिया के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह ने ही 300 से अधिक मैच खेले हैं। मैच में धोनी ने अपने पुराना अंदाज दिखाते हुए मैदान के चारों कोनो में शॉट्स लगाए। वो 42 गेंदों में 5 चौको और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी ने अपना अर्धशतक बनाने के बजाय मनीष पांडे की फिफ्टी पूरी कराई। यही उनका अंदाज है, जिसकी वजह से लोग उनके दीवाने हैं। इसके बाद धोनी ने फील्डिंग के समय तीन कैच लपके और जीत में अहम योगदान दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed