{"_id":"5bd7a3e7bdec226933277548","slug":"5-biggest-odi-wins-of-india-west-indies-lost-4th-odi-by-224-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथे वन-डे में विंडीज की करारी हार, ये है टीम इंडिया की 5 सबसे बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे वन-डे में विंडीज की करारी हार, ये है टीम इंडिया की 5 सबसे बड़ी जीत
Tue, 30 Oct 2018 06:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने सोमवार को रोहित शर्मा (162) और अंबाती रायुडू (100) के शानदार शतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज को 224 रनों से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-1 बढ़त बना ली है। बता दें कि टीम इंडिया की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। आइए जानते हैं टीम इंडिया की 5 सबसे बड़ी जीतः
भारत बनाम बरमूडा, 257 रन से जीत
2 of 6
india v Bermuda
भारत और बरमूडा के बीच 19 मार्च 2007 को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 257 रन से मैच अपने नाम किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 413 रन बनाए। जवाब में बरमूडा की टीम 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच मं वीरेंद्र सहवाग 114 और सौरव गांगुली ने 89 रन का पारी खेली थी।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला स्पेन में खेला गया था।
भारत बनाम हागंकांग, 256 रन से जीत
3 of 6
india v hong kong
भारत और हागंकांग के बीच 25 जून 2008 को करांची में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए थे। जवाब में हांगकांग की पूरी 118 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से सुरेश रैना 101 और एमएस धोनी ने 109 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 224 रन से जीत
4 of 6
rohit sharma
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 29 अक्तूबर 2018 को मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 378 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में वेस्टइंडीज 35.2 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने 162 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अंबाती रायुडू ने 100 रन बनाए।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश, 200 रन से जीत
5 of 6
team india
भारत और बांग्लादेश के बीच 11 अप्रैल 2003 को ढाका में खेले पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश 27.3 ओवर में 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में युवराज सिंह ने 102 रन की नाबाद पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।