फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL की खिताबी जंगः फाइनल में बन सकते हैं ये 4 रिकॉर्ड

Sun, 29 May 2016 08:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
4 records to be in IPL final
IPL - फोटो : PTI
आईपीएल-9 से एक नया चैंपियन मिलना तय है। खिताबी जंग में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। बारिश के साये के बीच टीम कोई भी जीते इंडियन प्रीमियर लीग को एक नया चैंपियन मिलना तय है। फाइनल को लेकर उत्सुकता के बीच 4 ऐसे रिकॉर्ड हैं जो इस खिताबी मैच में बन सकते हैं और सभी को इसका इंतजार है।

IPL की खिताबी जंगः ये 4 रिकॉर्ड बन सकते हैं फाइनल में

4 records to be in IPL final
virat kohli - फोटो : pti
पहला, विराट कोहली 15 मैचों में 919 रन बना चुके हैं और और वह आईपीएल के एक सत्र में एक हजार बनाने के रिकॉर्ड से महज 81 रन दूर हैं। पिछले मैच में वह 0 पर आउट हो गए थे जिससे उनके पास इस मैच में 81 रन बनाने होंगे। वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और 14 मैचों के अंदर 4 शतक ठोंक चुके हैं उसे देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि यह असंभव होगा उनके लिए।

IPL की खिताबी जंगः ये 4 रिकॉर्ड बन सकते हैं फाइनल में

4 records to be in IPL final
david warner - फोटो : pti
दूसरा, आईपीएल के इस सत्र में विराट कोहली और डेविड वार्नर के बीच जारी मैदानी जंग के बीच दोनों में एक चीज पर सभी की नजर होगी कि सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम बनेगा। कोहली ने अब तक 78 चौके लगाए हैं जबकि वार्नर 80 चौके लगा चुके हैं। आज के मैच में दोनों के बीच चौके की प्रतियोगिता दिलचस्प रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL की खिताबी जंगः ये 4 रिकॉर्ड बन सकते हैं फाइनल में

4 records to be in IPL final
AB de Villiers - फोटो : PTI
तीसरा, टूर्नामेंट के इस सत्र में छक्कों की जंग में भी विराट कोहली शामिल हैं। आरसीबी के कप्तान कोहली और उन्हीं की टीम के एक और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के बीच यह जंग दिखेगी। कोहली ने 37 तो डीविलियर्स ने 36 छक्के लगाए हैं। दोनों के बीच एक छक्के का अंतर है तो देखते हैं कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम बैठता है।
विज्ञापन

IPL की खिताबी जंगः ये 4 रिकॉर्ड बन सकते हैं फाइनल में

4 records to be in IPL final
rcb - फोटो : PTI
चौथा, गेंदबाजी में देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और आरसीबी के यजुवेंद्र चहल के बीच सबसे सफल गेंदबाज बनने का जंग दिख सकता है। भुवी ने 16 मैचों से 23 विकेट झटके जबकि चहल ने 12 मैचों से 20 विकेट लिए हैं। भुवी की तुलना में चहल ज्यादा सफल रहे हैं। अब देखना होगा कि सबसे सफल गेंदबाज का खिताब किस गेंदबाज के खाते में जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed