{"_id":"5a40af3e4f1c1bcf6d8b612e","slug":"36-years-old-dhoni-beat-younger-players-says-ravi-shastri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी के आलोचकों पर बरसे शास्त्री, कहा- 36 की उम्र में युवाओं को दे रहे हैं मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी के आलोचकों पर बरसे शास्त्री, कहा- 36 की उम्र में युवाओं को दे रहे हैं मात
Tue, 26 Dec 2017 08:29 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के आलोचकों को लताड़ लगाई है। शास्त्री का मानना है कि पूर्व कप्तान धोनी 36 की उम्र में भी युवाओं को मात दे रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि जो धोनी की आलोचना कर रहे हैं, वो खामी खोजने से पहले 36 की उम्र में अपने करियर को देखें।
2 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : icc
धोनी के पिछले कुछ समय में बल्ले से खराब फॉर्म की जमकर आलोचना हो रही थी। वो जब-जब फेल हो रहे थे तब-तब आलोचक उनके संन्यास लेने की बात पर जोर दे रहे थे।
3 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : BCCI
हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करके आलोचकों को करारा जवाब दिया। शास्त्री ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'हम मूर्ख नहीं हैं। मैं पिछले 30-40 साल से क्रिकेट देख रहा हूं। विराट इस टीम के पिछले एक दशक से सदस्य हैं। हम जानते हैं कि 36 वर्षीय धोनी अपने से युवा खिलाड़ियों को भी मात दे रहे हैं। लोग जो ऐसा बोल रहे हैं, वो भूल चुके हैं कि इस खेल को कभी खेल चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : BCCI
धोनी का विकेट के पीछे भी कमाल का प्रदर्शन जारी है और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई युवा खिलाड़ी उनकी शैली के करीब नहीं है। बता दें कि धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 वर्ल्ड कप खिताब जीता है।
विज्ञापन
5 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : BCCI
शास्त्री ने कहा, 'अगर आलोचक अपने आप शीशे में देखे और सवाल करें कि 36 की उम्र में उनका प्रदर्शन कैसा था? क्या वो दो रन के लिए तेजी से दौड़ पाते थे? मगर जब तक वो दो रन दौड़ पाते तब तक तो धोनी तीन रन ले लेते हैं। फिर धोनी ने दो वर्ल्ड कप जीते हैं और उनका औसत भी करीब 51 का रहा। आज तक आपके पास ऐसा विकेटकीपर नहीं है, जो धोनी की जगह ले सके।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।