फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर की आजादी वाला यह पोस्टर जेएनयू प्रबंधन हटाना चाहता है पर वामपंथी छात्र संगठन नहीं

Sun, 05 Mar 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Mar 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
This post is the liberation of Kashmir University Students on management not to delete
dsu disputed poster - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू कैंपस स्थित स्कूल ऑफ सोशल साइंस बिल्डिंग 3 के बाहर कश्मीर की आजादी का पोस्टर विवाद शुरू होने के तीसरे दिन भी हटाया नहीं जा सका। विश्वविद्यालय प्रबंधन पोस्टर पर उठे विवाद के बाद पोस्टर को हटाना चाहता है, लेकिन वामपंथी छात्र संगठन अभिव्यक्ति की आजादी की बात दोहराते हुए पोस्टर को हटाने नहीं दे रहे हैं।



वहीं, एबीवीपी पोस्टर हटाने की मांग पर अड़ा हुआ है। वह सोमवार को कुलपति को इस संबंध में मांगपत्र भी सौंपेगा। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा का कहना है कि कश्मीर की आजादी की मांग करने वाले पोस्टर पर प्रशासन ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है।

एक  तरफ तो प्रशासन बोल रहा है की उसने आर्डर  निकाल दिया है, लेकिन दूसरी तरफ अभी भी पोस्टर लगा हुआ है। प्रशासन का यह  दोहरा  रवैया एक बार फिर अराजक तत्वों को मौका दे रहा है की वे देश विरोधी  बातें करके भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को हाशिये पे रखे।

​डीएसयू ने लगाया है विवादित पोस्टर 

This post is the liberation of Kashmir University Students on management not to delete
JNU, DELHI - फोटो : अमर उजाला
​वहीं,  दिल्ली पुलिस को भी इस  विवादित पोस्टर की जानकारी है, लेकिन पुलिस भी  मूकदर्शक बनी हुई है।  एबीवीपी प्रशासन समेत पुलिस से मांग करता है कि विवादित पोस्टर को लगाने वाले डीएसयू के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। 

कश्मीर की आजादी के विवादित पोस्टर  में आतंकी अफजल गुरु और हुर्रियत नेता के स्कैच कश्मीर की आजादी मांगते दिख रहे हैं, जो कि डीएसयू ने   लगाया है।

इसी डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन के उमर खालिद व अनिर्बन सदस्य हुआ करते थे, जो कि देश विरोधी नारे लगाने के दर्ज मामले में आरोपी हैं।  पोस्टर में फ्रीडम फॉर कश्मीर, फ्री  पैलसटाइम, राइट टू सेल्फ डिटरमिनेशन, लॉग लिव लिखा हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed