{"_id":"5bdde4c3bdec2269377f799a","slug":"tej-pratap-yadav-says-that-mother-father-made-pawn-for-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक को लेकर बोले तेज प्रताप, शादी के लिए मम्मी-पापा ने बना दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक को लेकर बोले तेज प्रताप, शादी के लिए मम्मी-पापा ने बना दिया...
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गया
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
tej pratap engagement
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी को अभी पांच महीने भी नहीं हुए हैं, और यह टूटने के कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
tej pratap
जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दे दी है। वहीं खबर के मुताबिक लालू प्रसाद यादव इस मामले को सुलझाने में जुट गए हैं। लालू नहीं चाहते कि यह रिश्ता टूटे। उन्होंने इसके लिए सभी प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। वहीं तेज प्रताप ने याचिका में उन्होंने कहा है कि वह ऐश्वर्या के साथ रहना नहीं चाहते हैं।
तेज प्रताप और ऐश्वर्या
- फोटो : Social Media
तेज प्रताप यादव ने शनिवार को गया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोर्ट में मैंने तलाक की अर्जी दी है। घुट-घुटकर जीने से कोई फायदा नहीं। कानूनी लड़ाई लड़कर हक हासिल करूंगा। सुबह बोधगया से रांची पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने जाते समय तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या को तलाक की अर्जी कोर्ट में देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज प्रताप-एश्वर्या की शादी
शुक्रवार को वह पिता से मिलने रांची निकले थे। लालू के मना करने पर तेज प्रताप रात में बोधगया में ही रुक गए थे। सुबह उनके बोधगया में पहुंचने की जानकारी होने पर मीडियाकर्मी होटल पहुंचे और तलाक के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि घुट-घुटकर मरने से बेहतर है कि संबंध तोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
tej-pratap
उन्होंने कहा कि शादी के समय मम्मी-पापा ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें मोहरा बना दिया गया। तेज प्रताप ने साफ कहा है कि उनका एश्वर्या से मेल नहीं खाता है। वह हाईफाई सोसाइटी की हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। इसलिए मेरा उनके साथ कोई मेल नहीं है।