आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में किए गए छात्रों के पथराव में अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। इनममें कुलसचिव, चीफ प्रॉक्टर, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व एक सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। इनका निजी नर्सिंग होम में उपचार कराया गया।
बवाल शुरू होने के समय कुलसचिव केएन सिंह खंदारी परिसर में प्रेसवार्ता में थे। वह पालीवाल पार्क पहुंचे तो छात्रों ने उन्हें घेर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने ही छात्रों और अधिकारियों में नोंकझोंक होने लगी।
2 of 10
पथराव करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
इस पर सुरक्षा गार्डों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। मुख्य द्वार के बाहर छात्रों व सुरक्षा गार्डों में हाथापाई हो गई। इसके बाद छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। अधिकारी और कर्मचारी अंदर भागे।
3 of 10
कुलसचिव का दांत टूट गया।
- फोटो : अमर उजाला
कुलसचिव के मुंह पर पत्थर लगा, उनका दांत टूट गया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी की आंख के नीचे पत्थर लगा, वह गिर पड़े, सुरक्षा गार्ड उन्हें उठाकर कार्यालय में ले गए। चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। सुरक्षा गार्ड के माथे पर चोट आई है। सभी का मेडिकल कराया गया।
छात्राओं ने कहा, हमें पीटा गया
4 of 10
छात्र को पीटते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बवाल के बाद दो छात्राओं को पुलिस हरीपर्वत थाने ले गई। दोनों ने खुद को केआरपीजी कॉलेज, मथुरा की छात्रा बताया है। उनका कहना था कि कॉलेज के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें पीटा।
5 of 10
छात्र को पीटते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
उनकी पैरवी में महिला शांति सेना की शबाना खंडेलवाल भी पहुंच गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छात्राओं की तहरीर नहीं ली। देर रात तक छात्राओं को हिरासत में रखा गया। उधर इंस्पेक्टर का कहना था कि इस मामले में न तो कोई तहरीर आई है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है।