फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janjgir-Champa: युवक की हत्या, जगह-जगह मिले खून के निशान, शराब की बोतलें, लापता बुजुर्ग का कुएं में मिला शव

Sat, 17 Dec 2022 06:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 06:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव अलग-अलग जगहों से बरामद हुए हैं। युवक की हत्या उसके ही घर में की गई है। आसपास खून के निशान और कमरे में शराब की बोतलें भी मिली हैं। वहीं कुएं से लापता बुजुर्ग का शव मिला है। दोनों ही मामले शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के हैं। 

विज्ञापन
young man murdered in his house, missing old man body found in well
सीढ़ी पर मिला युवक का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ग्राम धरदेई निवासी विकास पटेल (30) पुत्र पुरुषोत्तम पटेल का शव उसके ही घर में सीढ़ी पर औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला है। गांव में ही रहने वाले विकास के चाचा विनोद जब घर पहुंचे तो शव का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। ऐसे में पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

young man murdered in his house, missing old man body found in well
वारदात के बाद मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शराब की लत के चलते छोड़ गई थी पत्नी
डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस को घर के अन्य हिस्सों में भी खून के निशान मिले हैं। इसके अलावा कमरे में शराब की बोतलें भी मिली हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास की शादी ग्राम भैंसों में हुई थी। शराब पीने की लत के चलते पत्नी से अक्सर विवाद होता था। इसके कारण शादी के तीन-चार माह बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई थी। विकास घर में अकेला ही रहता था। 

young man murdered in his house, missing old man body found in well
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
शाम को आखिरी बार देखा गया, अगले दिन शव मिला
चाचा विनोद ने बताया कि उसने भतीजे को 15 दिसंबर की शाम 6 बजे आखिरी बार देखा था। अगले दिन सुबह विकास के दोस्त ने बताया कि उसके घर का मेन गेट बंद है और काफी आवाज देने पर भी नहीं खोल रहा है। तब वे गांव के कोटवार के साथ विकास के घर गए और दरवाजा किसी तरह खोला। अंदर सीढ़ियों पर लहूलुहान हालत में विकास पड़ा था। विकास के पिता शहडोल में SECL कर्मचारी हैं और पत्नी सहित वहीं रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man murdered in his house, missing old man body found in well
लापता बुजुर्ग का कुएं में मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक माह से लापता बुजुर्ग का तीन दिन पुराना शव मिला
वहीं दूसरी घटना तनोद गांव की है। यहां रहने वाला बुजुर्ग साथी राम साहू (62) का शव उसी गांव के बाहर एक कुएं में मिला है। बुजुर्ग करीब एक माह से लापता था। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया तो पता चला कि वह करीब तीन से चार दिन पुराना है। शव को रस्सी से बांधा गया था। गले में गमछा लपेटा था और शव पत्थर से बंधा था। ऐसे में पुलिस इसे हत्या ही मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed