छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को बालको के एक रिटायर्ड कर्मचारी को शव खून से लथपथ उसी के फार्म हाउस में मिला है। कर्मचारी वहां अकेला ही रहता था। सुबह जब बेटा मिलने के लिए पहुंचा तो हत्या का पता चला। रिटायर्ड कर्मचारी का गला घोंटने के साथ ही कुल्हाड़ी से वारकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।
Korba: रिटायर्ड कर्मचारी के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार, फिर गला घोंटा, फार्म हाउस में मिला खून से लथपथ शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Dec 2022 05:16 PM IST
सार
चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। बालेश्वर चौबे के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई है। आरोपी को पकड़ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम का सहारा लिया गया है। सारे पहलू पर जांच की जा रही है बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन