Teeja-Pora-Mahtari Vandan Tihar in CM house raipur: रायपुर स्थित सीएम हाउस में आज सोमवार को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा और पोरा धूमधाम से मनाया गया। ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा-महतारी वंदन तिहार’ में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में एक-एक हजार रुपए की राशि डीबीटी मोड के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इस दौरान सीएम ने प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कर महिलाओं को पोषण माह की शपथ भी दिलाई।
{"_id":"66d5bd5b72512450cc0f0928","slug":"teeja-pora-mahtari-vandan-tihar-celebrated-in-cm-house-raipur-chhattisgarh-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CG: सीएम हाउस में धूमधाम से मना 'तीजा-पोरा-महतारी वंदन तिहार’; साय ने बहनों का किया स्वागत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सीएम हाउस में धूमधाम से मना 'तीजा-पोरा-महतारी वंदन तिहार’; साय ने बहनों का किया स्वागत, देखें तस्वीरें
Mon, 02 Sep 2024 06:57 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:57 PM IST
सार
Teeja-Pora-Mahtari Vandan Tihar in CM house raipur: रायपुर स्थित सीएम हाउस में आज सोमवार को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा और पोरा धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
धर्मपत्नी संग पूजा अर्चना करते सीएम साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम हाउस में तीजा-पोला तिहार की धूम रही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिहार के मौके पर विष्णु भैया का घर-आंगन तीजा-पोरा त्यौहार के मौके पर महतारियों से गुलजार रहा। कोई महिला लाख की चूड़ियां बनवा रही थीं, तो कोई मेहंदी लगवा रही थी और टैटू बनवा रही थीं। तीजा-पोरा त्यौहार के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बड़े भैया ने उन्हें बड़े प्यार से अपने घर बुलाया था। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास उन्हें अपने मायके जैसा लग रहा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर सपत्नीक पूरे विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा की और नंदी की पूजा-अर्चना की। साय ने मुख्यमंत्री निवास से सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीएम ने विधिवत रूप से की पूजा अर्चना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है। मेरे बुलावे पर प्रदेश के सभी जिलों से बहनें यहां आईं हैं। मैं सभी का तहे दिल से स्वागत करता हूं। तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा आज पोरा तिहार है, जो छत्तीसगढ़ की परम्परा में किसानों और पशु प्रेम को समर्पित है। इसके साथ ही तीन दिन बाद तीजा है, जो सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए तीजा का कठिन व्रत किया था। आज हमने माता, बहनों को महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी कर दी है। हम हर माह के पहले हफ्ते में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक-एक हजार रूपए का अंतरण उनके खातों में करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के चंहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीजा पर बैला-घोड़ा और चूड़ियाें से सीएम हाउस सजाया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा आज हमारे मुख्यमंत्री ने त्यौता देकर हमें तीजा, पोरा मनाने अपने घर पर बुलाया है। तीजा, पोरा का त्यौहार छत्तीसगढ़ की परंपरा का त्यौहार है। पोरा के आते ही बहनें राह तकती रहती है कि भाई तीजा लिवाने कब आएंगे, बहनों के होठों पर मुस्कान और चेहरे पर चमक होती है। हमारे धर्म में मान्यता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है।
विज्ञापन
सीएम दरबार में सजे मिट्टी के बैल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया ने आज हमें तीजा, पोरा के अवसर पर अपने घर आमंत्रित किया है। बड़े हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ में आज विष्णु की पालनहारी सरकार है जो सभी के हित में सोचती है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आज हम सभी तीजा, पोरा मनाने अपने बड़े भैया के घर आए हैं। हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व तीजा, पोरा को धूमधाम से मना रहे हैं, हम सब उनका धन्यवाद करते हैं।