फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raipur: एसएसपी ने जनरल परेड की ली सलामी और किया निरीक्षण, एसडीआरएफ की सिविल एक्शन टीम ने दिया प्रशिक्षण

Sat, 10 May 2025 07:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 May 2025 07:08 PM IST
सार

रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने परेड की सलामी ली।

विज्ञापन
SSP took the salute and inspected the general parade, SDRF's civil action team gave training in Raipur
एसएसपी ने ली परेड की सलामी - फोटो : अमर उजाला
रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने परेड की सलामी ली। जनरल परेड में जिला रायपुर के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना/लाइन/यातायात/डॉग स्वायड/एम टी शाखा के अधिकारी/कर्मचारी सहित विशिष्ट व्यक्तियों के निवास स्थल में लगे गार्ड कमाण्डर सम्मिलित थे।
SSP took the salute and inspected the general parade, SDRF's civil action team gave training in Raipur
एसएसपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
सलामी के बाद जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण करने के साथ ही एमटी शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अच्छी वेश भूषा धारण करने वाले 33 अधिकारी/कर्मचारी के उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कार एवं निर्धारित वेश भूषा संतोषजनक न पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया।
SSP took the salute and inspected the general parade, SDRF's civil action team gave training in Raipur
दिया गया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कम्पनी कमाण्डरों को आवश्यक दिशा निर्देश व समझाईश देने के साथ ही समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासित रहने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् बिना किसी सूचना के कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले 27 कर्मचारियों की ओ. आर. पेशी लिया जाकर प्रकरण का निराकरण भी पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में किया गया एवं 07 अधिकारियों और कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गयी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
SSP took the salute and inspected the general parade, SDRF's civil action team gave training in Raipur
एसडीआरएफ की सिविल एक्शन टीम ने दिया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही भारत एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सिविल एक्शन टीम एसडीआरएफ के द्वारा जनरल परेड में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को युद्ध के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियां जैसे - आपातकालिन सायरन बजने पर, आगजनी की घटना घटित होने पर, प्राथमिक उपचार, घायलो की मदद करना  एवं अन्य किसी भी कंटिन्जेसी से निपटने के लिये प्रशिक्षण दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed