दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केंद्र में बच्चों को मिल रही अच्छी जानकारी का आज पीएम मोदी ने मन की बात में जिक्र किया है। बता दें कि दंतेवाड़ा में स्थापित साइंस सेंटर एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे स्कूल के बच्चों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस साइंस सेंटर का निर्माण जिला परिषद की मदद से जिला कलेक्टर के नेतृत्व में किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को और भी आकर्षक और प्रयोगात्मक बनाना है।
रोबो वॉर से 3D प्रिंटिंग तक: दंतेवाड़ा साइंस सेंटर बना तकनीकी का खजाना, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की तारीफ
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 27 Apr 2025 05:34 PM IST
सार
दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर को पीएम मोदी ने 'मन की बात' में सराहा, जो बच्चों को 3D प्रिंटिंग, रोबोटिक्स और वर्चुअल अनुभव के जरिए विज्ञान से जोड़ रहा है। थीम आधारित कमरे और रोबो एरीना इसे शैक्षिक और रोमांचक बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन