फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नारायणपुर उपद्रव में 6 और गिरफ्तार: रमन सिंह ने कहा- दाऊ के इशारे पर आदिवासियों पर बरसाई जा रही लाठियां

Sat, 07 Jan 2023 01:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 01:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर हुए बवाल के बाद प्रदेश की सियासत गरम है। एक बार फिर आदिवासी मुद्दे पर जुबानी तीर चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। कहा है कि, दाऊ (भूपेश बघेल) के इशारे पर आदिवासियों पर लाठी बरसाई गई और उन्हें जेल में डाला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उपद्रव मामले में छह और गिरफ्तारियों की हैं। 

विज्ञापन
raman singh targets cm bhupesh on chhattisgarh narayanpur ruckus
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व CM रमन सिंह। - फोटो : social media

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर हुए बवाल के बाद प्रदेश की सियासत गरम है। एक बार फिर आदिवासी मुद्दे पर जुबानी तीर चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। कहा है कि, दाऊ (भूपेश बघेल) के इशारे पर आदिवासियों पर लाठी बरसाई गई और उन्हें जेल में डाला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उपद्रव मामले में छह और गिरफ्तारियों की हैं। 


यह भी पढ़ें...'हिंदू-ईसाई करा रहे धर्मांतरण': राज्यपाल से मिलने पहुंचे आदिवासी समाज ने कहा- बस्तर में बिगड़ रहा माहौल
raman singh targets cm bhupesh on chhattisgarh narayanpur ruckus
रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

'ईसाई मिशनरियों की गोद में बैठकर धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे भूपेश'
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह मीडिया को बयान दे रहे हैं। इसके साथ ही लिखा है कि, 'दाऊ के इशारे पर आदिवासियों पर लाठी बरसाई जा रही हैं, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। ईसाई मिशनरियों की गोद में बैठकर भूपेश बघेल धर्मांतरण को बढ़ावा देते हुए आदिवासियों की संस्कृति मिटाने और छत्तीसगढ़ के अस्तित्व को खत्म करने में लगा हुआ है।'
 

raman singh targets cm bhupesh on chhattisgarh narayanpur ruckus
कांकेर में जवानों ने निकाला पैदल मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्च में तोड़फोड़, एसपी और जवानों पर हमले में गिरफ्तारी
पुलिस ने नारायणपुर में चर्च में तोड़फोड़, एसपी और जवानों पर हमले मामले में फिर गिरफ्तारी की है। अभी तक उपद्रव मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में निरंजन करंगा, रमेश पोटाई, सुकमन नेताम, लहरू राम नेताम, मंगउ राम कावड़े और राजु राम दुग्गा शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: धर्मांतरण के विरोध में बस्तर बंद, छावनी में तब्दील हुआ नारायणपुर, सातों जिलों में पुलिस का मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन
raman singh targets cm bhupesh on chhattisgarh narayanpur ruckus
बस्तर आईजी ने ली बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईजी ने कहा- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रखें नजर
दूसरी ओर नारायणपुर में हुए उपद्रव और फिर बंद को देखते हुए आईजी सुंदरराज पी. और जिला कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारी सहित विभिन्न वर्गों के साथ बैठक ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि नारायणपुर में शांति स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। दावा किया गया कि अभी जिले में स्थित कंट्रोल में है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: भाजपाइयों की गिरफ्तारी पर रोए पूर्व मंत्री, बोले- निर्दोष को फंसाया; आदिवासियों का कल बस्तर बंद

विज्ञापन
raman singh targets cm bhupesh on chhattisgarh narayanpur ruckus
हमले में घायल एसपी सदानंद कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्च में हुई थी तोड़फोड़, पुलिस पर किया गया था हमला
धर्मांतरण के विरोध में सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोग प्रदर्शन के लिए बखरूपारा में एकत्र हुए थे। इस दौरान भीड़ ने चर्च पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। चर्च के पीछे स्थित स्कूल को भी नहीं छोड़ा। स्कूल की छुट्टी के समय भीड़ ने हमला किया। स्कूल में भी तोड़फोड़ की गई। टीचरों ने बच्चों को बचाने के लिए अंदर बंद कर दिया। एसपी समझाने पहुंचे तो उपद्रवियों ने हमला कर उनका ही सिर फोड़ दिया था। 

यह भी पढ़ें...chhattisgarh: धर्मांतरण मसले पर बवाल के बाद चर्च में तोड़फोड़, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed