{"_id":"6511cb457b2824d79306901f","slug":"rahul-gandhi-chhattisgarh-visit-we-do-not-make-false-promises-of-rs-15-lakh-like-pm-modi-said-rahul-2023-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश में 2 रिमोट कंट्रोल की राजनीति: राहुल गांधी बोले- एक से आता है पैसा,दूसरे से हो जाता है पब्लिक से प्राइवेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में 2 रिमोट कंट्रोल की राजनीति: राहुल गांधी बोले- एक से आता है पैसा,दूसरे से हो जाता है पब्लिक से प्राइवेट
Mon, 25 Sep 2023 11:32 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:32 PM IST
सार
सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बिलासपुर जिले के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भी सरकार चलाती है।
विज्ञापन
सांसद राहुल गांधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बिलासपुर जिले के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भी सरकार चलाती है। चाहे वो राजस्थान हो, हिमाचल प्रदेश हो, छत्तीसगढ़ या कर्नाटक। हम जनता की सरकार चलाते हैं। कर्नाटक में हमने पांच वादे किए, जो ऐतिहासिक रहे। चुनाव जीतने के बाद कैबिनेट ने पांचों वादे पूरे किए। छत्तीसगढ़ में हमने जो वादे किए थे, पहली कैबिनेट मीटिंग में ही वो पूरे कर दिए। ऐसा ही हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी किया। हम आपसे 15 लाख रुपए वाले झूठे वादे नहीं करते। हमारा जो रिमोट कंट्रोल चलता है, वह सबके सामने चलता है। बीजेपी की तरह पीछे से नहीं। हमारी सरकार, किसान, मजदूर, श्रमिक, गरीबों, महिलाओं, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों की सरकार है।
राहुल गांधी ने कहा कि 'छत्तीसगढ़ सरकार 9500 करोड रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में डालेगी'
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'छत्तीसगढ़ सरकार 9500 करोड रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में डालेगी'
राहुल गांधी ने कहा कि आज करीब 1200 करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में गया है। अगले पांच साल के अंदर छत्तीसगढ़ की सरकार 9500 करोड रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में डालने जा रही है। हमने पिछले चुनाव में आपसे दो-तीन वादे किए थे। यह छोटे वादे नहीं थे छत्तीसगढ़ को बदलने वाले, छत्तीसगढ़ को मजबूत करने वाले यह वादे थे। किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति 'छत्तीसगढ़ सरकार 9500 करोड रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में डालेगी'

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम आवास योजना में जो हिंदुस्तान के सरकार की जिम्मेदारी है, उसे भी निभाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'राज्य का पैसा दें केंद्र सरकार'
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम आवास योजना में जो हिंदुस्तान के सरकार की जिम्मेदारी है, उसमें अभी हिंदुस्तान की सरकार ने जो छत्तीसगढ़ को पैसा देना था वह नहीं दिया है। सात लाख लोगों को जो आवास दिल्ली सरकार के पैसे से मिलना था वह नहीं मिला। उनके लिए भी आज छत्तीसगढ़ की सरकार ने पैसा दे दिया है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने दिल्ली की सरकार से अनुरोध किया कि आपकी जो जिम्मेदारी है उसे पूरा कीजिए लेकिन दिल्ली की सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने जो वादा किया उसे पूरे किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'हमने जो वादा किया, उसे पूरे किया'
राहुल गांधी ने कहा कि हमने जो वादा किया उसे पूरे किया। किसान न्याय योजना में 21000 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ के किसानों को सब्सिडी के माध्यम से दिया गया। जिन किसानों के पास जमीन नहीं थी उनकी भी हमने मदद की। आदिवासियों को एसपी फॉरेस्ट प्रोड्यूस के लिए और देश में फॉरेस्ट राइट एक्ट का इंप्लीमेंटेशन छत्तीसगढ़ सरकार ने किया। स्वास्थ्य में पांच लाख रुपए परिवार के लिए 70 लाख परिवारों को फायदा मिला है। 380 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं और 42000 पदों पर भर्ती गई है। 1.3 लाख युवाओं को 2000 ढाई हजार 500 बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। यह सब आप भी जानते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि 'जब मैंने सवाल पूछा तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई'
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'जब मैंने सवाल पूछा तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई'
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब मैंने उनके रिमोट के कंट्रोल के बारे में पार्लियामेंट में बात उठाई। पीएम मोदी से पूछा कि आपका अदानी से क्या रिश्ता है? आरोप लगाते हुए कहा कि अदानी को पूरा का पूरा फायदा, एयरपोर्ट में पूरा फायदा। मैंने पीएम से पूछा आपका यह रिश्ता क्या है? उनके हवाई जहाज में आप जाते हैं, यह क्या रिश्ता है। जवाब में मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम कांग्रेसी हैं और सच्चाई आपके सामने रखते हैं। झूठे वादे हम नहीं करते हैं जो हम कहते हैं वह करते हैं।