फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी ने ट्रेन से किया सफर: स्लीपर कोच में बिलासपुर से रायपुर पहुंचे, यात्रियों से जानी उनकी समस्याएं

Mon, 25 Sep 2023 09:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 09:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को ट्रेन में सफर किया। उन्होंने बिलासपुर से रायपुर तक 117 किलोमीटर तक का सफर किया। 

विज्ञापन
Cong leader Rahul Gandhi boards train for Raipur
राहुल गांधी ने बिलासपुर से रायपुर का सफर ट्रेन से किया तय - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को ट्रेन में सफर किया। उन्होंने बिलासपुर से रायपुर तक 117 किलोमीटर तक का सफर किया। बिलासपुर में हुए कांग्रेस के आवास सम्मेलन में शामिल होने के बाद राहुल बिलासपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हुए। वे शाम करीब पौने छह बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान ट्रेन में उनके साथ सीएम भूपेश बघेल और प्रभारी कुमारी सैलजा भी थीं। राहुल ने ट्रेन में सामान्य यात्रियों की तरह सफर किया और घूम-घूमकर लोगों से भी मिले और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।



Cong leader Rahul Gandhi boards train for Raipur
राहुल गांधी ने ट्रेन में लोगों से की बात - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन में वह आम लोगों के बीच बैठकर उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले राहुल गांधी जनता के बीच जाकर लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश कर रहे हैं। 

Cong leader Rahul Gandhi boards train for Raipur
राहुल गांधी ने ट्रेन में किया सफर - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया गया कि राहुल गांधी बिलासपुर से रायपुर जा रहे हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ट्रेन की स्लीपर क्लास बोगी में यात्रियों के बीच नजर आ रहे हैं।  
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cong leader Rahul Gandhi boards train for Raipur
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी सोमवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के परसदा गांव में राज्य सरकार के आवास न्याय सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उसके बाद वह बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और रायपुर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी। 


 
विज्ञापन
Cong leader Rahul Gandhi boards train for Raipur
राहुल गांधी के साथ तमाम नेेता रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख दीपक बैज और अन्य नेता भी ट्रेन से सफर करते हुए नजर आए। शेड्यूल के मुताबिक, जिस ट्रेन से राहुल गांधी रवाना हुए उसका रायपुर पहुंचने का समय शाम 5:45 बजे का है। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर विधायक कुलदीप जुनेजा और अन्य पदाधिकरियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed