फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh: ओडिशा के तहसीलदार, पत्नी और साले के साथ हाईवे से लापता, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे

Sun, 11 Dec 2022 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

पुलिस को शुरुआती जांच में हादसे की आशंका थी, लेकिन कोंडागांव से उमरकोट तक कहीं भी ऐसा मामला सामने नहीं आया। रास्ते में भी उनकी कार नहीं मिली। जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने करीब तीन लाख रुपये के गहने पहने हुए थे। इसके अलावा करीब 20 हजार रुपये नकदी थी। ऐसे में लूट की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Odisha Tehsildar Including Four People Missing from Kanker-Kondagaon Highway
ओडिशा के नायब तहसीलदार और उनकी पत्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ओडिशा के नायब तहसीलदार सहित चार लोग कार सहित शनिवार रात नेशनल हाईवे से लापता हो गए। चारों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांकेर आए थे। यहां से सभी लौट रहे थे। लापता लोगों ने नायब तहसीलदार की पत्नी और साला भी शामिल है। सभी के मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलने पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

Odisha Tehsildar Including Four People Missing from Kanker-Kondagaon Highway
तहसीलदार का साला और गांव का परिचित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

6 दिसंबर को आए थे शादी में शामिल होने
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के उमरकोट निवासी नायब तहसीलदार सपन सरकार (65) अपनी पत्नी रीता सरकार (50) की बड़ी बहन रीना दत्ता के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर को कांकेर के गोविंदपुर आए थे। इसके बाद 10 दिसंबर को गोविंदपुर में हुए रिसेप्शन में भी शामिल हुए। शादी में सपन के साले कोंडगांव निवासी विश्वजीत अधिकारी (42) और एक परिचित हजारी लाल ढाली (67) भी आए थे। 

Odisha Tehsildar Including Four People Missing from Kanker-Kondagaon Highway
इसी कार के सहित चारों लोग लापता हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात को शादी से निकले, फिर घर नहीं पहुंचे
पार्टी के बाद नायब तहसीलदार सहित चारों शनिवार रात करीब 10.30 बजे कार से कोंडगांव के लिए रवाना हुए। उनके जाने से पहले और बाद में भी कुछ वाहन कोंडागांव के लिए निकले थे। जब रात करीब 12 बजे तक भी वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रीना दत्ता के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन शादी में व्यस्त होने के कारण वे कॉल रिसीव नहीं कर पाईं। इस पर परिजनों को लगा कि वे कांकेर में ही रुक गए होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Odisha Tehsildar Including Four People Missing from Kanker-Kondagaon Highway
मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले दिन सुबह लापता होने का पता चला
अगले दिन सुबह जब रीना दत्ता ने मिस कॉल देखा तो उन्होंने बात की। इस पर चारों के लापता होने का पता चला। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार सपन सरकार के बेटे नवजीत उनकी तलाश में निकले। रास्ते भर कार और लापता लोगों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Odisha Tehsildar Including Four People Missing from Kanker-Kondagaon Highway
परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी का मोबाइल रात 11 बजे से बंद 
कार में सवार लापता चारों का मोबाइल रात 11 बजे से बंद है। मोबाइल जंगलवार कालेज के निकट टावर से बंद बता रहा है। परिवार के लोग लगातार मोबाइल पर काल कर रहे हैं। रविवार दोपहर जब बुजुर्ग हजारी लाल ढाली की पुत्री जयंती बोस निवासी दल्लीराजहरा ने रीता सरकार के मोबाइल में काल किया तो तीन बार घंटी बजने के बाद स्विच ऑफ बताने लगा। टीआई शरद दुबे ने बताया कि सभी की तलाश की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed