फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरफ्त में शाहबाज: नील कुसुम को सूजा से गोदकर मारा, सीने में 34, पीठ पर किए 16 वार, चलती बस से पुलिस ने पकड़ा

Sun, 01 Jan 2023 07:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Jan 2023 07:21 PM IST
सार

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी शाहबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई थीं। यह टीमें छत्तीसगढ़ से लेकर गुजरात तक छापामारी कर रही थीं। वह पहले भी परिजनों को नीलकुसुम से किसी और के संबंध होने को लेकर धमकी दे चुका था। 

विज्ञापन
Neel Kusum Murder Case In Korba; Two Arrested including Shahbaz
आरोपी शाहबाज और मृतिका नीलकुसुम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में क्रिसमस से एक दिन पहले नीलकुसुम पन्ना (20) की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। शाहबाज की गिरफ्तारी पुलिस ने राजनांदगांव से की है। वह बस में बैठकर भागने की फिराक में रायपुर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में साथ देने और साक्ष्य छिपाने वाले शाहबाज के ममेरे भाई तबरेज को भी पकड़ा है। 



यह भी पढ़ें...नील कुसुम मर्डर: फ्लाइट से हत्या करने आया था बस कंडक्टर, लव ट्रायंगल में वारदात की आशंका, शाहबाज की तलाश जारी

Neel Kusum Murder Case In Korba; Two Arrested including Shahbaz
नील कुसुम (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लव ट्रायंगल में की गई हत्या
सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र की पंप कॉलोनी निवासी नीलकुसुम पन्ना का शव उसके ही घर में 24 दिसंबर को खून से लथपथ मिला था। जांच के दौरान पुलिस को लव ट्रायंगल के बारे में पता चला। पुलिस पूछताछ में शाहबाज ने बताया कि वह नील कुसुम से प्यार करता था, लेकिन उसके गुजरात चले जाने के बाद वह किसी अन्य लड़के से मोबाइल पर बात करने लगी थी। यह बात उसे नागवार गुजरी। 

Neel Kusum Murder Case In Korba; Two Arrested including Shahbaz
मामले की जांच करने के लिए पहुंची पहुंची घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुंह पर तकिया रखा, फिर शरीर पर किए 51 वार
आरोपी शाहबाज ने पुलिस को बताया कि वह नीलकुसुम से मिलने पहुंचा। वहां झगड़ा हुआ तो उसने सूजा से नीलकुसुम की हत्या की। वह चीख न सके, इसके लिए उसके मुंह पर तकिया रख दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि शाहबाज ने सूजे से 51 वार किए थे।  सीने पर 34 बार, पीठ पर 16 और बगल में एक बार वार किया गया था। हृदय के पास वाला जख्म ज्यादा गहरा था। वारदात के बाद शाहबाज पीछे के दरवाजे से भाग निकला था। 
 

यह भी पढ़ें...Korba: दिनदहाड़े युवती की धारदार हथियार से हत्या कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Neel Kusum Murder Case In Korba; Two Arrested including Shahbaz
पुलिस चौकी सीएसईबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीसीटीवी फुटेज और एटीएम ट्रांजेक्शन के जरिए पहुंची पुलिस
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी शाहबाज वारदात के बाद टैक्सी से अंबिकापुर की ओर भागा है। कुछ दिन बाद अंबिकापुर में एटीएम से पैसे निकाले। फिर नागपुर से रुपये निकाले। इसके बाद जब आरोपी को लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो वह राजनांदगांव पहुंचा और वहां से रायपुर की ओर बस से निकला था। इसी दौरान पुलिस उसे ट्रेस करते हुए पहुंच गई और रास्ते में ही चेकिंग कर उसे बस से उतार लिया। 

विज्ञापन
Neel Kusum Murder Case In Korba; Two Arrested including Shahbaz
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लड़की के घर से फ्लाइट का टिकट, आपत्तिजनक चीजें मिली थीं
नील कुसुम की हत्या के दौरान घर में कोई नहीं था। पुलिस को वहां से आपत्तिजनक चीजें, फ्लाइट का टिकट, कपड़े सहित अन्य सामान बरामद हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि यह सब सामान घर के लोगों का नहीं है। यह भी सामने आया कि टिकट शाहबाज के नाम पर था और वह गुजरात से रायपुर होते हुए कोरबा पहुंचा था। शाहबाज पत्थलगांव का रहने वाला है और बस में कंडक्टर था। उसी में उसका नीलकुसुम से परिचय हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed