मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को पुलिसकर्मियों के साथ नया साल मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 10 नवनिर्मित थानों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इन थानों का निर्माण पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने ढाई-ढाई करोड़ रुपये की राशि से किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों के नियंत्रण के साथ-साथ कोरोना काल मे मानवता की सेवा करने में हमारे जवानों ने देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।
Chhattisgarh: जवानों के साथ नया साल मनाने पहुंचे CM, 10 थानों का किया लोकार्पण, कहा- सुरक्षा संग दिखाई मानवता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:17 PM IST
सार
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए जवानों से अलग-अलग बात भी की। दंतेश्वरी फाइटर्स की सुनैना पटेल से उन्होंने कहा कि, लोगों से उनकी भाषा मे बात करें, इससे अपनापन बढ़ेगा। सुनैना ने बताया अब बस्तर अंचल में लोग पुलिस कैंप खोलने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन