फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर छाए छत्तीसगढ़ के एसआई पांडेय जी, जहां की ड्यूटी, वहां बना दिया 'स्वर्ग'

Sun, 06 Dec 2020 07:59 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 06 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
meet dhamtari si shatrughan pandey who planted approx 2 lakh plant in chhattisgarh
शत्रुघ्न पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिसवालों के बारे में अक्सर बदनामी वाली खबरें आती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ से एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी सामने आई है, जिसकी तारीफ पूरे डिपार्टमेंट के साथ लोग भी कर रहे हैं। यह एसआई जहां पर भी ड्यूटी करने जाते हैं, वहां के आस-पास के इलाके को हराभरा कर देते हैं।


 
Trending Videos

पांडेय जी के नाम से फेसम हैं एसआई शत्रुघ्न

meet dhamtari si shatrughan pandey who planted approx 2 lakh plant in chhattisgarh
शत्रुघ्न पांडेय - फोटो : social media

दरअसल, यह कहानी ड्यूटी को बोझ न समझने वाले धनतरी जिले के सब-इंस्पेक्टर शत्रुघ्न पांडेय की है। जो जहां पर भी जाते हैं, वहां के इलाके को ग्रीन जोन में बदल देते हैं। इन्होंने 40 साल की नौकरी में एक लाख 85 हजार पेंड लगाए हैं। साथ ही प्यासे लोगों की प्यास बुझाने के लिए दर्जनों जल प्याउ भी खोले हैं। इसके अलावा शत्रुघ्न ने कई गरीब बच्चों की शिक्षा और शादी का खर्चा भी उठाया है। एसआई शत्रुघ्न के इन्हीं कामों की वजह से लोग उन्हें पांडेय जी बुलाते हैं।

पर्यावरण संरक्षण से बनाई अपनी अलग पहचान

meet dhamtari si shatrughan pandey who planted approx 2 lakh plant in chhattisgarh
शत्रुघ्न पांडेय - फोटो : social media

आम पुलिसवालों की तरह दिखने वाले एसआई पांडेय जी के अंदर छुपा इंसान बाकी लोगों से काफी अलग है। 40 साल पहले आरक्षक के तौर पर पुलिस में भर्ती हुए थे। आज पांडेय जी उपनिरीक्षक बन गए हैं। पुलिस सेवा के साथ-साथ उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख 85 हजार पौधे लगा चुके हैं एसआई शत्रुघ्न पांडेय

meet dhamtari si shatrughan pandey who planted approx 2 lakh plant in chhattisgarh
शत्रुघ्न पांडेय - फोटो : social media

एसआई शत्रुघ्न पांडेय ने अपनी 40 साल की पुलिस सेवा में एक लाख 85 हजार पौधे लगाए हैं। जो अब बड़े होकर पेड़ बन चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने दर्जनों प्याऊ भी खोले हैं। ताकि गर्मी के समय कोई राहगीर प्यासा न रहे। पांडेय जी ने धमतरी के कई गरीब बच्चों की शिक्षा और शादी तक का खर्च उठाया है। जिले के जिस इलाके में यह ड्यूटी करने गए हैं वहां के इलाकों को जंगल बना दिया।

विज्ञापन

किसी की मदद करने से नहीं चुकते हैं पांडेयजी

meet dhamtari si shatrughan pandey who planted approx 2 lakh plant in chhattisgarh
एसआई शत्रुघ्न पांडेय - फोटो : social media

यातायात पुलिस में सेवा दे रहे पांडेय जी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी पुलिसिंग के लिए भी शहूर हैं। ड्यूटी के समय अगर कोई जरूरतमंद या गरीब शख्स मिलता है तो वह उसकी मदद करने से नहीं चूकते हैं। पांडेय जी इस खूबी के वजह से विभाग के सभी आला अधिकारी खूब तारीफ करते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed