फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भरोसे का सम्मेलन: खड़गे बोले- मणिपुर जल रहा है, PM मोदी चुप हैं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता

Sun, 13 Aug 2023 06:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 06:02 PM IST
सार

भरोसे के सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा से जल रहा है और पीएम नरेंद्र मोदी चुप हैं। वो चाहते तो, इसे रोक सकते थे पर ऐसा नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता।

विज्ञापन
Kharge said- Manipur is burning, PM Modi silent, no one can shake Congress in Chhattisgarh, see photos
कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भरोसे के सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा से जल रहा है और पीएम नरेंद्र मोदी चुप हैं। वो चाहते तो, इसे रोक सकते थे पर ऐसा नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता। खड़गे ने आगे कहा कि कि इंदिरा और राजीव गांधी के बाद क्या कोई गांधी परिवार से प्रधानमंत्री या मंत्री बना है? राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की, लेकिन बीजेपी सिर्फ नीचा दिखाने की कोशिश करती है। अच्छा होता कि गरीबों और विकास के काम पर केंद्र सरकार कुछ सोचती।



 
Kharge said- Manipur is burning, PM Modi silent, no one can shake Congress in Chhattisgarh, see photos
मंच से लोगों का अभिवादन करते खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खड़गे ने कहा कि मणिपुर जल रहा है, 5 हजार घर को आग लगाई गई। हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। हम चाहते थे कि पीएम इस पर कुछ बोलें, लेकिन वो चुप हैं। 


Kharge said- Manipur is burning, PM Modi silent, no one can shake Congress in Chhattisgarh, see photos
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन का किया स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kharge said- Manipur is burning, PM Modi silent, no one can shake Congress in Chhattisgarh, see photos
खड़गे को हर स्टॉल में प्रदर्शित शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री बघेल भरोसे के सम्मेलन के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे को हर स्टॉल में प्रदर्शित शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

टैबलेट पाकर युवाओं के खिले चेहरे
भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में जिले में दसवीं और बारहवीं की प्रवीण्य सूची में मेरिट में आने वाले बच्चों को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आधुनिक संचार क्रांति के इस दौर में यह टैबलेट हमारे लिए उपयोगी साबित होगा। बारहवीं की प्रवीण्य सूची में पहला स्थान हासिल करने वाली सुश्री कृति अग्रवाल ,दूसरा स्थान हासिल करने वाले गोविन्द आदित्य को टैबलेट दिया गया। इसी तरह दसवीं की प्रवीण्य सूची में क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले  रविन्द्र कुमार साहू, सौम्या साहू, पायल यादव को भी टैबलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Kharge said- Manipur is burning, PM Modi silent, no one can shake Congress in Chhattisgarh, see photos
भरोसे के सम्मेलन में 627 हितग्राहियों को चिटफंड की 44 लाख 56 हजार रुपए की राशि वापसी का चेक सौंपा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भरोसे का सम्मेलन: विभिन्न विभागीय योजनाओं की लगाई गयी स्टाल एवं प्रदर्शनी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed