फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों संग मिलकर प्रेमिका से दुष्कर्म: शादी में चलने का झांसा दे बनाया बंधक, अगले दिन 3 दोस्तों को भी बुलाया

Sat, 28 Jan 2023 06:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Jan 2023 06:12 PM IST
सार

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल और एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इस पर बीच उनके गांव के ही एक मकान में छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर सभी को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
chhattisgarh young man sexually molested his girlfriend along with friends in kondagaon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका का सामूहिक दुष्कर्म कराया। आरोपी शादी में चलने का झांसा देकर युवती को साथ ले गया। फिर खेत में बने मचान में बंधक बना लिया। सारी रात उससे दुष्कर्म करता रहा। अगले दिन अपने तीन दोस्तों को बुलाया और उनसे भी दुष्कर्म कराया। फिर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। युवती की एफआईआर पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

chhattisgarh young man sexually molested his girlfriend along with friends in kondagaon
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

झांसा देकर अपने खेत में ले जाकर बनाया बंधक
जानकारी के मुताबिक, देवडोबरा गांव निवासी राजेश सोरी (21) की युवती से पुरानी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करते थे। युवती का आरोप है कि राजेश 24 जनवरी की रात उसके घर आया और शादी में चलने के लिए कहा। वहां से दोनों बाइक पर निकले। इसी बीच रास्ते में उसे झांसा देकर गांव में ही अपने खेत में ले गया और वहां मचान पर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वहां युवती से दुष्कर्म किया। 

chhattisgarh young man sexually molested his girlfriend along with friends in kondagaon
प्रेमिका से दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन युवती घर पहुंची और परिजनों को बताया
आरोप है कि अगले दिन राजेश ने अपने तीन दोस्तों नमाजी मंडावी (21), साधु राम सोरी (21) और बंशीलाल कोर्राम (24) को भी बुलाया। इसके बाद फिर से चारों ने युवती ने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। फिर युवती को वहां से छोड़ दिया। अगले दिन युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी जानकारी दी। वहां से 26 जनवरी को परिजनों के साथ कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhattisgarh young man sexually molested his girlfriend along with friends in kondagaon
कोतवाली, कोंडागांव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक मकान में छिपे मिले चारों आरोपी
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल और एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस पर बीच उनके गांव के ही एक मकान में छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर सभी को पकड़ लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed