छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 133 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जिला केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा संचालित एटीएम वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित योजना के तहत 25 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चॉक प्रदान की। इससे पहले मुख्यमंत्री बकावंड विकासखंड के ग्राम गिरौला स्थित मां हिंगलाजिन मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की।
Chhattisgarh: बस्तर के हिंगलाजिन मंदिर में सीएम भूपेश ने टेका माथा, 133 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे हैं। वहां पर मुख्यमंत्री बघेल अगल-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा 68 करोड़ से ज्यादा के 27 कार्यों का लोकार्पण और 65 करोड़ रुपये से ज्यादा के 71 विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित कराई गई 9 गुमटियों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी। प्राधिकरण द्वारा 1-1 लाख रुपये की राशि स्वरोजगार के लिए प्रत्येक हितग्राहियों को स्वीकृत की गई है। इसमें से 90 हजार रुपये से गुमटी बनाई गई है। पूजन सामग्री दुकान के संचालन के लिए 10 हजार रुपये की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई है। इससे पहले बस्तर पहुंचने पर सांसद फूलोदेवी नेताम, सांसद दीपक बैज सहित अन्य नेताओं और अफसरों ने उनकी आगवानी की।
68 करोड़ से ज्यादा के 27 कार्यों का लोकार्पण
- बकावंड से कोलावल के बीच 26 किलोमीटर लंबी सड़क और पुल के चैड़ीकरण का कार्य
- रायकोट से कुरेंगा के बीच निर्मित 23 किलोमीटर लंबी सड़क
- मारीगुड़ा से मैलबेड़ा के बीच 6 किलोमीटर लंबी सड़क
- जेल में बैरक
- दरभा में 50 सीटर आईटीआई छात्रावास
- किलेपाल में 50 सीटर आईटीआई छात्रावास
- गंजोपारा से गुड़ियापारा के बीच सेतु
- कोसारटेडा जलाशय में मछलीपालन के लिए केज स्थापना व फ्लोटिंग हाउस और गोदाम निर्माण
- जगदलपुर नगर निगम की हजार किलोग्राम क्षमता की कंपोस्ट मशीन
- सिटी ग्राउंड के सामने निर्मित दुकानें, हाल व प्रवेश द्वार
- आमागुड़ा चैक में निर्मित दुकानें
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्मित एफ टाईप क्वार्टर
65 करोड़ रुपये से ज्यादा के 71 विकास कार्यों का भूमि पूजन
- पाराकोट से सोसनपाल के बीच 4 किलोमीटर सड़क
- रानसरगीपाल से पखनारचा के बीच 4 किलोमीटर सड़क
- चित्रकोट मार्ग से गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीच सड़क नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण
- तिरथा चैक से सुधापाल तक 4 किलोमीटर सड़क
- बड़ांजी से कुम्हली तक पक्की सड़क
- पारापुर से मुतनपाल तक सड़क निर्माण
- बेलर से सिरिसगुड़ा के बीच सड़क निर्माण
- भैंसगांव से सांवरापाल के बीच सड़क निर्माण
- चिंगपाल, गारेंगा, चपका, नलपावंड, छोटे देवड़ा, राजनगर और सोनपुर में 200-200 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण
- जुनावानी, करमरी, टिकनपाल, बोडरेपाल, पेदावाड़़ा, छिंदवाड़ा, नवागांव, बड़े मोरठपाल, बड़े मारेंगा, एर्राकोट, कलेपाल, सिलकझोड़ी, दाबपाल, सालेपाल और मारीकोड़ेर में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य
- जगदलपुर नगर निगम में सड़कों का मरम्मत कार्य
- भानसागर तालाब में पर्यटन व सिंचाई सुविधाएं
छत्तीसगढ़ में अब गोबर से बिजली बनेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देर शाम बस्तर के डोंगाघाट में गोबर से विद्युत उत्पादन करने वाले संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। उसके पहले दोपहर 2.45 बजे पीजी कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड धरमपुरा में संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्रों के सम्मेलन में शामिल होंगे। वहां से ग्राम लामनी में पक्षी विहार का अवलोकन करने जाएंगे। इंद्रावती विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। अगले दिन गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लालबाग में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।