भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं जिससे लाखों लोग बदहाल हैं। बाढ़ के कारण लोगों को अपना घरबार छोड़कर जहां तहां शरण लेनी पड़ रही है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दूध नदी में आई बाढ़ के कारण पूरे शहर में विकट हालात हैं। घर गलियां और पुलिस थाने सब पानी में ही डूबे हुए हैं।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दूध नदी में आई बाढ़ के कारण पूरे शहर में विकट हालात हैं। कांकेर थाना तो पूरी तरह पानी में ही डूबा हुआ है।
कांकेर शहर के अधिकतर बाजार और गलियां भी दूध नदी की बाढ़ में डूबे हुए हैं। प्रशासन हालांकि लोगों को राहत पहुंचाने के पूरे इंतजाम कर रहा है लेकिन बाढ़ के सामने वह सब नाकाफी पड़ रहे हैं।
बाढ़ से छत्तीसगढ़ ही नहीं आसाम में भी हालात काफी खराब हैं। यहां बाढ़ की वजह से राज्य की लाखों की आबादी प्रभावित है। बारपेटा जिले के एक बाढ़ प्रभावित गांव में एक मासूम बच्ची को खुद ही नाव चलाकर घर छोड़ना पड़ रहा है।