फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तांत्रिक शक्ति के लिए गुरु की बलि: पहले सिर फोड़कर खून पीया, फिर प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर जिंदा जला दिया

Thu, 02 Feb 2023 07:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Feb 2023 07:30 PM IST
सार

साक्ष्य छिपाने के लिए वारदात में प्रयुक्त सामान को छिपा दिया था। जिसे आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मान्या चावला मूल रूप से रायपुर के देवेंद्र नगर का रहने वाला है।

विज्ञापन
disciple sacrificed guru for tantric power in chhattisgarh dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चेला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने दिव्य शक्तियों की लालच में अपने ही गुरु की बलि चढ़ा दी। आरोपी युवक ने पहले गुरू का सिर फोड़ दिया और उनका खून पीया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर उनको जिंदा जला डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

Trending Videos
disciple sacrificed guru for tantric power in chhattisgarh dhamtari
श्मशान घाट के पास मिला अधजला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्मशान घाट के पास मिला था शव
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पैरी सोंढुर नदी के एनीकट किनारे श्मशान घाट के पास एक फरवरी को अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पता चला कि शव गोबरा नयापारा के सोमवारी बाजार निवासी बसंत साहू का था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू की।

disciple sacrificed guru for tantric power in chhattisgarh dhamtari
बसंत साहू (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चेले के साथ बाइक पर इलाज कराने की बात कहकर निकले थे
इस दौरान बसंत साहू के बेटे देवेंद्र ने बताया कि उसके पिता 31 जनवरी को किसानपारा नयापारा निवासी मान्या चावला के साथ बाइक से इलाज कराने की बात कहकर गए थे। इसके बाद नहीं लौटे। जांच में यह भी पता चला कि बसंत साहू को अंतिम बार मान्या के साथ उसकी बाइक पर लोमश ऋषि आश्रम की तरफ जाते हुए देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disciple sacrificed guru for tantric power in chhattisgarh dhamtari
आरोपी को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी बोला- रात को तंत्र साधना के लिए गए
शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी मान्या चावला उर्फ रौनक सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मान्या ने पुलिस को बताया कि बसंत साहू झाड़-फूंक करना जानता था। मान्या उससे तंत्र-मंत्र सीख रहा था। दोंनो 31 जनवरी को रात करीब 12 बजे  श्मशान घाट पर तंत्र साधना करने गए थे। 

विज्ञापन
disciple sacrificed guru for tantric power in chhattisgarh dhamtari
आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साधु ने बताया था तांत्रिक शक्ति पाने का तरीका
आरोपी मान्या ने पुलिस को बताया कि उसे किसी साधु से पता चला था कि तंत्र साधना करते हुए किसी जीवित व्यक्ति का खून पीया जाए तो शक्तियां प्राप्त हो जाती हैं। इसी के चलते आरोपी ने तंत्र साधना कर रहे बसंत साहू के सिर पर पहले डंडे से वार किया। फिर उसके खून को काले रंग के मिट्टी के बर्तन में भरकर पीया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed