फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नक्सली हमले में रिपोर्टिंग के दौरान फंसे रिपोर्टर की दास्तान, बाल-बाल बची थी जान

Fri, 02 Nov 2018 06:13 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
Dantewada naxalite attack survived reporter's story of saving his own life
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 30 अक्टूबर को हुए नक्सली हमले में एक मीडियाकर्मी और दो जवानों की मौत हो गई थी। हमले में डीडी न्यूज के रिपोर्टर सहायक कैमरामैन मोरमुकुट शर्मा की जान मुश्किल से बची। नक्सली हमले के दौरान मोरमुकुट शर्मा ने एक वीडियो भी बनाया था जो काफी वायरल हुआ।


उसी बीच रिपोर्टर ने अपने साथी के साथ काफी तसवीरें भी खींची थी। इन तस्वीरों में साफ जाहिर है कि हमले के दौरान मीडियाकर्मियों के चेहरे पर मौत का खौफ था और कैसे साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी राइफल लेकर नक्सलियों की गोली की जवाब देने के लिए तैयार थे। इस हमले में कैमरामैन अच्युतानंदन साहू की मौत हो गई थी। नक्सली हमले के दौरान की गयी निर्भीक रिपोर्टिंग की मोरमुकुट शर्मा द्वारा खींची गयी कुछ तस्वीरें।

इन तस्वीर में कैमरा पर्सन अच्युतानंद साहू शूट कर रहे हैं और रिपोर्टर धीरज कुमार स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं।
Dantewada naxalite attack survived reporter's story of saving his own life
photo
इस तस्वीर में उस निर्माणाधीन सड़क की हालत दिखाई दे रही है जिस पर बाइक पर सवार होकर पत्रकारों की टीम और सुरक्षा बल जा रहे थे और नक्सलियों ने हमला किया।

 

 

Dantewada naxalite attack survived reporter's story of saving his own life
रास्ते में जगह-जगह पेड़ों पर छोटे-छोटे पोस्टर लगाकर इस तरह नक्सली अपना संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dantewada naxalite attack survived reporter's story of saving his own life
photo

रिपोर्टिंग के दौरान दूरदर्शन के असिस्टेंट लाइटमैन मोर मुकुट शर्मा ने अपनी मां के लिए रिकॉर्ड किया था. सोशल मीडिया पर पिछले 36 घंटों में ये वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में घायल कैमरामैन शर्मा कह रहे हैं, 'हम दंतेवाड़ा में आए थे इलेक्शन कवरेज पर। एक रास्ते से जा रहे थे। आर्मी हमारे साथ थी। अचानक गिर गए। नक्सली हमला हुआ है, मम्मी अगर मैं जीवित बचा तो गनीमत है। मम्मी मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं,  हो सकता है इस हमले में मैं मारा जाऊं। परिस्थिति सही नहीं है। पता नहीं क्यों मौत को सामने देखते हुए डर नहीं लग रहा है। बचना मुश्किल है यहां।'

विज्ञापन
Dantewada naxalite attack survived reporter's story of saving his own life
photo

हमले के दौरान कुछ ही दूरी पर सुरक्षा बल का एक जवान था उसकी कोशिश थी कि सड़क के दूसरी तरफ से अगर नक्सली इस तरफ आए तो वह हमला करे। इस तस्वीर में मोर मुकुट शर्मा दिखा रहे हैं और उनके ठीक पीछे सुरक्षा बल के जवान की  दिख रहा है लेकिन ये हमले के ठीक बाद कि तस्वीर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed