फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल की बच्ची से हैवानियत: नाबालिग ने अश्लील फिल्म देखकर किया दुष्कर्म, फिर गला घोंट फांसी से लटका दिया शव

Tue, 29 Nov 2022 06:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Nov 2022 06:49 PM IST
सार

बच्ची को लटकाने के बाद आरोपी ने खुदकुशी का रूप देने के लिए पास ही प्लास्टिक की कुर्सी भी रख दी। वारदात के दौरान एक साल की बच्ची भी घर में थी। आरोपी ने उसे दरवाजे के पास लिटा दिया। फिर छत के रास्ते ही लौट गया और आसपास के लोगों को एकत्र कर कहा कि बच्ची के रोने की आवाज आ रही है।

विज्ञापन
chhattisgarh minor killed 10-year-old girl after sexual assault her
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक नाबालिग ने 10 साल की बच्ची से दरिंदगी की हद पार कर दी। पहले तो 17 साल के लड़के ने अश्लील फिल्म देखकर बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को अश्लील फिल्में देखने की लत है। 

chhattisgarh minor killed 10-year-old girl after sexual assault her
घर में इसी दुपट्टे से लटका मिला था बच्ची का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घर में ही फांसी से लटका मिला था बच्ची का शव
जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवंबर को 10 साल की बच्ची का शव उसके ही घर में फांसी से लटका मिला था। पुलिस ने जांच की तो उसे बच्ची की खुदकुशी को लेकर संदेह हुआ। जिस बांस पर बच्ची के शव को लटकाया गया था, उसकी ऊंचाई ज्यादा थी, लेकिन वहां तक चढ़ने के लिए कोई साधन पुलिस को नहीं मिला। बच्ची की दोनों हथेलियां भी खुली थीं। ऐसे में हत्या के एंगल से जांच शुरू की गई। 

chhattisgarh minor killed 10-year-old girl after sexual assault her
सांकेतिक फोटो
जांच में पड़ोसी लड़के पर हुआ शक
पुलिस को जांच के दौरान बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 17 साल के लड़के पर संदेह हुआ। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के चलते उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई और फिर ASP के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इस आधार पर नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया। लड़के ने पूछताछ में वारदात करने की बात स्वीकार कर ली, लेकिन उसके बयान से पुलिस भी चौंक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chhattisgarh minor killed 10-year-old girl after sexual assault her
वारदात के बाद मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी को अश्लील वीडियो देखने की आदत
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अश्लील वीडियो और फिल्में देखने की आदत है। वह मोबाइल पर अक्सर ही देखा करता है। वारदात वाले दिन भी उसने अश्लील वीडियो देखा और छत के रास्ते कूदकर बच्ची के घर में जा घुसा। उस दौरान बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची ने विरोध किया तो पहचाने जाने के डर से दुपट्टे से उसका नाक-मुंह दबा दिया। बेहोश हुई तो उसी दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे लटका दिया। 
विज्ञापन
chhattisgarh minor killed 10-year-old girl after sexual assault her
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामले का खुलासा बेमेतरा एसपी ने किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों को एकत्र कर कहा कि बच्ची के रोने की आवाज आ रही
बच्ची को लटकाने के बाद आरोपी ने खुदकुशी रूप देने के लिए पास ही प्लास्टिक की कुर्सी भी रख दी। वारदात के दौरान एक साल की बच्ची भी घर में थी। आरोपी ने उसे दरवाजे के पास लिटा दिया। फिर छत के रास्ते ही लौट गया और आसपास के लोगों को एकत्र कर कहा कि बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। जब लोग अंदर पहुंचे तो लड़की का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed