Chhattisgarh Hareli Tihar 2024: छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार (त्योहार) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की। अच्छी फसल और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम हाउस में कृषि यंत्रों और पशुधन की पूजा की गई। मुख्यमंत्री निवास में दिनभर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखरी रही। छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति पूरी तरह से जीवंत हो उठीं।
2 of 6
सीएम साय ने विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों की पूजा की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
3 of 6
मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश में सजाया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश में ढालते हुए, पारंपरिक सजावट और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप सजाया गया। छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा और गेड़ी नृत्य का भी विशेष आयोजन किया गया।
4 of 6
छत्तीसगढ़ी पकवान से महक उठा मुख्यमंत्री निवास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ी पकवान से महक उठा मुख्यमंत्री निवास
हरेली त्यौहार पर छत्तीसगढ़ व्यंजनों से मुख्यमंत्री निवास महक उठा। आगन्तुकों के त्योहार में स्वागत के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पीडिया, गुलगुला भजिया, चीला जैसे पकवान बनाए गये।
5 of 6
सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने कलाकारों की वेशभूषा पहनकर कलाकारों का मान बढ़ाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह
राउत नाचा के कलाकारों के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया, जिससे हरेली के इस महोत्सव में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।